For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: SRH की पारी के 2 ओवर जिन्होंने RCB के पक्ष में पलट दिया मैच का पासा

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ आईपीएल 2020 का तीसरा मैच विराट कोहली के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित हुआ है। पिछले सीजन में लगातार 6 मैच हारने वाली आरसीबी इस बार अपने पहले ही मैच से 1-0 से आगे हो गई है।

कोहली ने मैच के बाद बात करते हुए इसका जिक्र भी किया है-

"ईमानदारी से कहूं तो ये शानदार है। पिछली बार हम परिणाम के दूसरी ओर थे, तब 6-0 से पीछे थे और अब 1-0 से आगे।"

दो ओवर जिन्होंने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया-

दो ओवर जिन्होंने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया-

आरसीबी ने टॉस हारकर जब पहले बैटिंग की तो देवदत्त पडिक्कल और डिविलियर्स की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 163 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स ने डेविड वार्नर के सस्ते में पवेलियन लौटने को अच्छी तरह से संभाला था जब मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो के बीच बढ़िया साझेदारी पनप रही थी।

SRH vs RCB: वार्नर ने बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट, अपने रन-आउट होने के तरीके पर कही ये बात

चहल ने पांडे को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी लेकिन बेयरस्टो तब भी क्रीज पर थे और उनका साथ नवोदित बल्लेबाज प्रियम गर्ग निभा रहे थे। यहां से मैच में दो ऐसे ओवर आए जिन्होंने खेल का रूख पूरी तरह से बदलकर रख दिया।

चहल का अंतिम ओवर-

चहल का अंतिम ओवर-

पहला ऐसा ओवर चहल की कलाईयों से निकला जो हैदराबाद की पारी का 16वां ओवर था। यह चहल के कोटे का अंतिम ओवर भी था।

बेयरस्टो 61 रन बनाकर खेल रहे थे और चहल ने उनको बोल्ड करके आरसीबी खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। लेकिन कमाल हुआ इससे अगली गेंद पर जब बड़े हिट लगाने में सक्षम विजय शंकर को गुगली पर उलझाकर चहल ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

चहल ने माना- कोहली और डिविलियर्स ने दी थी गुगली फेंकने की सलाह

चहल ने माना- कोहली और डिविलियर्स ने दी थी गुगली फेंकने की सलाह

चहल ने मैच के बाद साफ किया कि ये विराट कोहली और एबी डिविलियर्स थे जिन्होंने विजय शंकर के सामने गुगली आजमाने की सलाह दी थी और वह कामयाब साबित हुई।

हैदराबाद की टीम इस झटके से सहमी तो जरूर लेकिन अभी भी स्कोर 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन था। ऐसे में कोहली एंड कंपनी को एक और ऐसे धमाकेदार ओवर की दरकार थी और वह उसको दिया युवा पेस सनसनी और भारत के इस समय सबसे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने।

नवदीप सैनी का दनदनाता हुआ ओवर-

नवदीप सैनी का दनदनाता हुआ ओवर-

इससे पहले शिवम दुबे के ओवर में सनराइजर्स की टीम प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा जैसे युवाओं को खो चुकी थी लेकिन तब क्रीज पर राशिद खान आ चुके थे यह बड़े शॉट लगाने में माहिर इस बल्लेबाज के सामने 3 ओवर में केवल 29 रन बनाने का टारगेट था जो पूरा हो सकता था।

ऐसे में सैनी ने हैदराबाद की पारी का दनदनाता हुआ 18वां ओवर फेंका जो मैच को पूरी तरह आरसीबी के नाम कर गया। क्रीज पर मौजूद अनुभवी भुवनेश्वर को पहले फुल लेंथ तेज गति पर बोल्ड किया गया और फिर बेहद खूबसूरत गेंद पर राशिद खान का ऑफ स्टंप उड़ाकर अपने ओवर का समापन किया। खान केवल 6 रन बना सके।

लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बॉलिंग फेंकने वाले सैनी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।

Story first published: Tuesday, September 22, 2020, 10:48 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+