For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs RCB : 'येलो आर्मी' से मिली हार, कोहली बोले- विकेट थोड़ा धीमा हो गया था

Virat Kohli
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल सीजन-14 के 35वें मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी करते समय शुरूआत की थी, उस अंदाज में पारी का अंत नहीं कर सके। आरसीबी 6 विकेट खोकर 156 रन ही बना सके, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। आरसीबी की यह 9 मैचों में चाैथी हार रही। आरसीबी अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। 'येलो आर्मी' से मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने बयान देते हुए माना कि उनकी टीम ने 15-20 रन कम बनाए हैं।

कोहली ने कहा, ''विकेट थोड़ा धीमा हो गया था, लेकिन मुझे लगता है कि हमने वहां 15-20 रन कम बनाए। हमें 175 तक का स्कोर खड़ा करना चाहिए था। फिर लक्ष्य का बचाव करते समय हमने लगातार अटैकिंग गेंदबाजी नहीं की। मुझे गेंद से उतना साहस नहीं दिखा जितना मैं अनुमान लगाता हूं। वहीं दूसरे पक्ष ने पारी के आखिरी क्षणों में अच्छी गेंदबाजी की, धीमी गेंदों और यॉर्कर को अच्छी तरह से अंजाम दिया। हमने उन क्षेत्रों के बारे में बात की जिन्हें हम नहीं चाहते थे कि वे हिट हों और हमने ऐसा नहीं किया। पहले 5-6 ओवरों में एक्स फैक्टर का वह छोटा सा हिस्सा गायब था। हमें जीत की पटरी पर फिर से उतरना होगा। यह थोड़ा और निराशाजनक है। पहले हम अभी मैच में नहीं थे। संकट के क्षणों में अधिक साहस दिखाना होगा। यह टूर्नामेंट तेजी से चलता है।''

यह भी पढ़ें- RCB vs CSK : शारजाह में दिखा कोहली का जलवा, तोड़ा धवन का रिकाॅर्ड

बता दें कि टॉस जीतकर चेन्नई ने बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। बैंगलोर ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। बैंगलोर के 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरूआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। ऋतुराज ने 38 रन बनाए। इसके बाद फाफ 31 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर आए अंबाती रायुडू ने 32 रन का योगदान दिया। मोइन अली ने भी 23 रन बनाए। एमएस धोनी (नाबाद 11) और सुरेश रैना (17) ने मैच खत्म किया। बैंगलोर के लिए हर्शल पटेल ने 2 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लिए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट लिया।

Story first published: Friday, September 24, 2021, 23:57 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+