
कार्तिक के सटीक थ्रो ने रहाणे को भेजा पवेलियन
रहाणे राणा की गेंद पर शफल करते हुए आगे बढ़ गये और गेंद बैट से न लगकर वहीं रह गई। रहाणे गेंद को देखते हुए क्रीज में वापस लौटने की कोशिश कर ही रहे थे कि कार्तिक ने तेजी से स्टम्प बिखेर दिये।54 के स्कोर पर राजस्थान को बड़ा झटका लगा, कार्तिक के बेहद ही सटीक थ्रो ने रहाणे को भेजा पवेलियन।

कार्तिक ने कप्तानी पारी खेली
केकेआर को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया था। राजस्थान ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। कार्तिक ने कप्तानी पारी खेली और केकेआर ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया। केकेआर की तरफ से दिनेश कप्तान कार्तिक 23 गेंदों में 42 रन और नितीश राना 27 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

रहाणे-शॉर्ट के अलावा कोई खिलाड़ी टिक नहीं कर पाया।
केकेआर की तरफ से उथप्पा ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए। इसके अलावा नरेन ने भी 25 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। लेकिन असल में रहाणे के विकेट ने राजस्थान के रनों की रफ्तार को रोकने का काम किया क्योंकि इसके बाद कोई भी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाया।

उथप्पा ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए।
केकेआर की तरफ से कुलदीप और चावला ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। जीत के लिए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की तरफ से उथप्पा ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए। इसके अलावा नरेन ने भी 25 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली।


Click it and Unblock the Notifications
