For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

8 साल के इंतजार के बाद जयदेव उनादकट को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में पिछले एक दशक में एक के बाद एक लगातार प्रतिभावान खिलाड़ियों क आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी टीम में जगह हासिल करता है और इस मौके को भुना नही पाता है तो उसके लिए टीम में वापसी करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि दूसरा खिलाड़ी इस मौके को दोनो हाथ से लपकने को तैयार रहता है। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी जिन्हें इस कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से टीम में जगह नहीं मिल पा रही है, उन्हें कोरोना काल के चलते भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। दरअसल भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है और यह दौरा तकरीबन 3 महीने का हो सकता है। इस बीच श्रीलंका के खिलाफ भी सीरीज का आयोजन होना है, लिहाजा भारत दूसरी टीम को श्रीलंका के दौरे पर भेज सकता है।

श्रीलंका दौरा कराएगा वापसी

श्रीलंका दौरा कराएगा वापसी

श्रीलंका के खिलाफ भारत 3 वनडे और 3 टी-20 मैचो की सीरीज खेलेगा। यह सीरीज 13 जुलाई से 27 जुलाई के बीच खेली जाएगी। इस दौरे के लिए उन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिल सकता है जो इंग्लैंड के दौरे पर चयनित नहीं हुए हैं। ऐसे में कई ऐसे खिलाड़ी जो एक अदद लंबे समय से टीम में वापसी की राह देख रहे थे उनकी वापसी हो सकती है। माना जा रहा है कि जुलाई के दूसरे हफ्ते भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया से पिछले 8 साल से दूर रहे जयदेव उनादकट को टीम में जगह मिल सकती है। 2018 में आखिर बार उनादकट में बांग्लादेश की ओर से टी-20 मुकाबला खेला था।

आखिरी वनडे 2013 में खेला

आखिरी वनडे 2013 में खेला

वनडे की बात करें तो उनादकट ने आखिरी वनडे 8 साल पहले 2013 में खेला था और उसके बाद से उनादट की भारतीय टीम में वापसी नहीं हो पाई है। उनादकट भारत की ओर से वनडे, टेस्ट और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट खेल चुके हैं। लेकिन बावजूद इसके वह भारतीय टीम में अपनी जगह को पक्की नहीं कर पाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना पहला और एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, इस मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनदाकट ने आखिरी वनडे खेला था, ऐसे में माना जा रहा है कि श्रीलंका के दौरे पर उनादकट को टीम में शामिल किया जा सकता है।

श्रीलंका दौरे पर वापसी

श्रीलंका दौरे पर वापसी

भारत की ओर से जयदेव उनादट ने 7 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 8 विकेट हासिल किए हैं। टी-20 करियर की बात करें तो उनादकट ने 10 मैच भारत की ओर से खेले हैं, इसमे 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत उनादकट टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। श्रीलंका दौरे पर जा रही भारतीय टीम की बात करें तो कई वरिष्ठ खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे। जिसमे शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, इशान किशन, कुलदीप यादव शामिल हैं।

Story first published: Friday, May 14, 2021, 11:07 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+