For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जस्टिन लैंगर ने की विराट कोहली की सचिन तेंदुलकर से तुलना, कही ये बात

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में एक और शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए इस मैच में कोहली की शतकीय पारी के दम पर भारत ने कंगारूओं को 6 विकेट से मात दी थी। अब यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है। विराट कोहली का यह 39वां वनडे इंटरनेशल शतक था। शतक के मामले में उनसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 49 शतक दर्ज हैं।

कोहली की करिश्माई बल्लेबाज से अभिभूत हुए कंगारू कोच जस्टिन लैंगर ने इस बल्लेबाज की तुलना सचिन से की है। दूसरा वनडे मैच हारने के बाद लैंगर ने कहा भारतीय कप्तान का क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शॉट खेलते समय संतुलन अविश्वसनीय है। मैच के बाद लैंगर ने कहा, 'भारतीय कप्तान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी वही प्रभाव है जो अपने जमाने में सचिन का हुआ करता था। मैं इन दोनों को अपनी टीम में रखना चाहूंगा। जब सचिन खेलते थे तो उनको देखकर लगता है जैसे वह ध्यानमग्न हैं। वह बेहत शांत दिमाग से खेलते थे। विराट भी यही काम कर रहे हैं। वह बल्लेबाजी में शांति से काम लेते हैं और वे एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपको हमेशा चुनौती देते हैं।'

लेंगर ने कहा कि तकनीकी तौर पर भी विराट का संतुलन कमाल का है। खेल के सभी फार्मेट में वे हर तरह के शॉट आसानी से खेल सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों के यह बड़ी बात है कि वो कोहली और धोनी जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों का सामना कर रहे हैं। इससे हमारे खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने के लिए मिलेगा। सचिन, विराट और धोनी ये सभी महानतम खिलाड़ी हैं। हमारे खिलाड़ी वन डे के बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ खेल हैं और इस अनुभव से वे बेहतर खिलाड़ी बनेंगे।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 11:36 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+