For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बारिश ने डाला खलल, दिग्गज का बयान- मत करवाया करो इंग्लैंड में बड़ा टूर्नामेंट

नई दिल्ली। आखिरकार दो साल के इंतजार के बाद दर्शकों को उम्मीद थी कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोमांचक भरा देखने को मिलेगा। लेकिन हुआ इसके उल्ट। बारिश ने ऐसा खलल डाला कि चाैथा दिन भी पूरी तरह से बारिश में बर्बाद हो गया। इस ऐतिहासिक मैच में जहां चार में से दो दिन पूरी तरह बर्बाद हो गए, वहीं बाकी के दो दिन फुल ओवर नहीं रहे। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान ने अब इंग्लैंड में क्रिकेट मैच आयोजित करने को लेकर कहा कि यहां आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट करवाना ही नहीं चाहिए।

पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से 22 जून तक साउथेम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में खेला जा रहा है। हालांकि, माैसम विभाग ने इन दिनों के बीच साउथेंप्टन में लगातार बारिश की भविष्यवाणी की थी। यह भविष्यवाणी सच भी साबित हुई। मैच के पहले दिन 18 जून को लगातार बारिश के कारण खेल बिना टॉस के रद्द कर करना पड़ा था। फिर दूसरे और तीसरे दिन भी सिर्फ 141 ओवर ही खेले गए। उसके बाद से सोमवार से फिर बारिश ने दस्तक की और बिना गेंदे फेंके दिन निकल गया।

इंग्लैंड में मैच न करवाएं

इंग्लैंड में मैच न करवाएं

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कई मायनों में ऐतिहासिक मैच माना गया है। हालांकि लगातार बारिश के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के संगठन पर सवाल खड़े हो चुके हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर केविन पीटरसन ने इंग्लैंड में मैचों की मेजबानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीटरसन ने ट्वीट किया, "मुझे यह कहने में परेशानी हो रही है। हालांकि, सच्चाई यह है कि इंग्लैंड में बहुत महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं नहीं होनी चाहिए।'' गाैर हो कि पीटरसन अपने विचारों को व्यक्त करने में अपनी निडरता के लिए जाने जाते हैं।

इस बल्लेबाज के मुरीद हुए संजय मांजरेकर, कहा- उसने कठिन परिस्थितियों में खुद को संभाला

पहले भी हो चुका है ऐसा

पहले भी हो चुका है ऐसा

गाैर हो कि ऐसा ही कुछ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ था। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे बारिश के कारण चार घंटे से अधिक देरी से शुरू हुआ। इस वजह से मैच 20-20 ओवर में खेला गया। साथ ही 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी कई बार बारिश के कारण मैच प्रभावित हुए थे।

...तो दोनों टीमें होंगी संयुक्त विजेता

...तो दोनों टीमें होंगी संयुक्त विजेता

टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में पहली बार हो रही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के विजेता को 11 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। हालांकि टाई होने की स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। मैच में अब तक तीन दिन में सिर्फ 141.1 ओवर खेले गए हैं।

Story first published: Monday, June 21, 2021, 22:57 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+