For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

निधि के साथ अफेयर पर केएल राहुल ने कहा- ...इसमें छिपाने जैसा क्या, राजकुमारी की तरह रखूंगा

नई दिल्ली। आईपीएल के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं लेकिन एक खिलाड़ी का नाम है जिसकी चर्चा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल अपनी धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले राहुल अभी हाल ही में एक बार फिर से सुर्खियों में आए थे। दरअसल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को 29 मई, मंगलवार की शाम मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट के पास स्पॉट किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगो ने इस तस्वीर को खूब शेयर किया और तरह-तरह की बातें कहीं जिसके बाद पहली बार निधि ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था की मैं और राहुल दोनो बहुत अच्छे दोस्त हैं और अक्सर मिलते रहते हैं। इसके बाद केएल राहुल ने भी इस मामले में अपनी सफाई दी है।

केएल राहुल ने कहा राजकुमारी की तरह रखूंगा

केएल राहुल ने कहा राजकुमारी की तरह रखूंगा

निधि के साथ अफेयर को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए केएल राहुल ने एक समाचार चैनल से कहा की वो इस तरह की घटना से बेहद निराश हैं क्योंकि वो और निधि केवल एक अच्छे दोस्त हैं। हम लोग डिनर के लिए अकेले नहीं गए थे बल्कि हमारे साथ बेंगलुरू के कई और साथी भी थे। राहुल ने कहा की हम एक दूसरे को बचपन से जानते हैं जब हम दोनों ही अपने करियर में सफल नहीं हुए थे। इसके बाद राहुल ने कहा कि अगर मेरी कोई गर्लफ्रेंड कभी बनेगी तो मैं मीडिया को जरूर बताउंगा, और मुझे नहीं लगता की इसमें कुछ छिपाने वाला है, अगर मेरी गर्लफ्रेंड बनेगी तो मैं उसे राजकुमारी की तरह रखूंगा। इन सारी खबरों को निराधार बताते हुए राहुल ने कहा की क्या एक लड़का और लड़की अच्छे दोस्त नहीं हो सकते।

फेमस मॉडल रही हैं निधि अग्रवाल

फेमस मॉडल रही हैं निधि अग्रवाल

गौरतलब हो की निधि अग्रवाल बैंगलौर में पली बढ़ी हैं। वह एक पेशेवर मॉडल भी रह चुकी है। बेहद खूबसूरत इस एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मुन्ना माइकल से की थी जिसमें इनके साथ टाइगर श्राफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे।

केएल राहुल ने आईपीएल में बिखेरा था जलवा

केएल राहुल ने आईपीएल में बिखेरा था जलवा

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने कई शानदार पारियां खेलीं और 6 अर्धशतक की मदद से 659 रन बनाए। गौरतलब हो की इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड भी इसी खिलाड़ी के नाम रहा। पंजाब की टीम ने केएल राहुल को 11 करोड़ में खरीदा था। इस सीजन अपने प्रदर्शन के दम पर केएल राहुल ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं।

Story first published: Saturday, June 2, 2018, 13:18 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+