For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल का हुआ सफल ऑपरेशन, जानिए कब लौटेंगे मैदान पर

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का रविवार को अपेंडिक्स कासफल ऑपरेशन हुआ। उन्हें शनिवार रात पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां टेस्ट के बाद पता चला कि केएल राहुल को गंभीर अपेंटिक्स की समस्या है। पेट में दर्द की वजह से केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे। उनकी जगह मयंक अग्रवाल ने टीम की कप्तानी की थी। मैच में मयंक ने शानदार 99 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन मैच में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।

रविवार को हुआ सफल ऑपरेशन

पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट की ओर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार केएल राहुल को पेट में दर्द के बाद मुबई स्थित ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टीम को उम्मीद है कि वह एक हफ्ते या 10 दिन के बाद टीम में वापसी कर सकती हैं। बीसीसीआई के सूत्र की ओर से कहा गया है कि ऑपरेशन के बाद केएल राहुल की रिकवरी बबल में होगी और वह सुरक्षित माहौल में रहेंगे।

पेट में तेज दर्द के बाद भर्ती हुए थे

इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से केएल राहुल के बारे में आधिकारिक जानकारी दी गई थी जिसमे कहा गया था कि शनिवार की रात केएल राहुल के पेट में काफी तेज दर्द होने लगा था, जिसके बाद उन्हें दवा दी गई थी, लेकिन दवा से आराम नहीं मिलने के बाद उन्हें इमरजेंसी रूम में टेस्ट के लिए शिफ्ट किया गया। टेस्ट में सामने आया कि केएल राहुल को गंभीर अपेंडिक्स है। जिसे ऑपरेशन के बाद ही ठीक किया जा सकता है, लिहाजा उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

7-10 दिन में करेंगे वापसी

केएल राहुल का रविवार की रात ऑपरेशन हुआ, जोकि सफल रहा है और टीम को उम्मीद है कि केएल एक हफ्ते या 10 दिन के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि केएल राहुल ना सिर्फ पंजाब किंग्स के कप्तान हैं बल्कि आईपीएल के इस सीजन में नंबर 1 बल्लेबाज हैं, उन्होंने इस सीजन में अभी तक सर्वाधिक रन बनाए हैं। फिलहाल 7 मैच में केएल राहुल ने 331 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137 का रहा है जबकि औसत 66.6 का है। अगले तीन मैच में मयंक अग्रवाल टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

अंक तालिका में छठे नंबर पर पंजाब किंग्स

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मयंक अग्रवाल चोटिल थे जिसकी वजह से वह पिछला मैच नहीं खेल सके थे। लेकिन अब वह फिट हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम की कप्तानी की थी और 99 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मयंक अग्रवाल भारतीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ टीम का अहम हिस्सा हैं और प्लेइंग 11 में लगातार खेलते आए हैं जिसकी वजह से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तानी का जिम्मा सौंपा है। आईपीएल के इस सीजन में केएल राहुल और मयंक्र अग्रवाल जबरदस्त फॉर्म में हैं। पंजाब किंग्स टीम की बात करें तो आईपीएल में पंजाब की टीम ने कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इस सीजन में पंजाब की टीम 8 मैच में से 5 मैच हार चुकी है। जबकि उसे सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है। 6 अंक के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर है। जबकि 8 मैच में से 6 मैच जीतकर 12 अंको के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले पायदान पर है।

Story first published: Monday, May 3, 2021, 8:38 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+