
इंग्लैंड को मिलेंगे इतने पैसे
पहली बार खिताब जीत रही इंग्लैंड टीम को 4 मिलियन डॉलर यानि कि 28 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। वहीं न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के मुकाबले आधी राशि मिलेगी। विश्व कप के फाइनल मैच में हारने वाली इंग्लैंड टीम को 2 मिलियन डॉलर यानि कि 14 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। इतना ही नहीं सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने वाली टीमों के हाथ भी खाली नहीं रहेंगे। भारत-आस्ट्रेलिया सेमीफाइन तक का सफर तय करने में सफल रहे थे।
VIDEO : मैच का वो लम्हा जिसने तोड़ दिए न्यूजीलैंड के सपने, आंसू नहीं रोक पाए गुप्टिल

भारत को मिलेंगे इतने
भारत-आस्ट्रेलिया को आईसीसी 5.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि देगा। 10 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट में बाकी 6 टीमों का सफर लीग राउंड के साथ ही खत्म हो गया। सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली टीमों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका हैं। नाॅकआउट में पहुंचने वाली टीमों को 70 लाख दिए जाएंगे।

इंग्लैंड को नहीं मिली असली ट्राॅफी
भले ही इंग्लैंड ट्राॅफी जीत गया हो लेकिन उन्हें ICC वर्ल्ड की ट्रॉफी के नियम के मुताबिक असली ट्राॅफी नहीं मिली है। उसको उस ट्रॉफी की हूबहू कॉपी दी गई है। विश्व कप की वास्तविक ट्रॉफी आईसीसी अपने पास रखता है जिसे शारजाह में आईसीसी के मुख्यालय शारजाह में रखी जाती है। इस ट्रॉफी को पहली बार 1999 में बनाया गया था। ट्रॉफी 11 किलोग्राम वजनी होती है। यह सोने और चांदी से मिलकर बनती है। इसकी उंचाई 60 सेंटीमीटर होती है। इसे बनाने में करीब 2 महीने लगते हैं। इसमें एक ग्लोब होता है जो सोने से बना होता है। यह ग्लोब 3 मुड़े हुए स्तंभों के सहारे टिका होता है। इन 3 स्तंभों का आकार स्टंप्स और बेल्स की तरह होता है। इस ट्रॉफी को पहली बार 1999 में बनाया गया था।
बड़ा खुलासा, धोनी ने नहीं लिया संन्यास तो निकाल दिए जाएंगे टीम से बाहर


Click it and Unblock the Notifications
