नयी दिल्ली। मीरपुर में खेले जा रहे एशिया कप के पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीतहासिल कर ली है। भारत ने 45 रनों से बांग्लादेश को हराकर जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 83 रन ठोक दिए। जबकि बंग्लादेश ने 7 विकेट के नुकासन पर 121 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने बंग्लादेश को 167 रनों का लक्ष्य दिया ।
रोहित शर्मा ने 83 रन बनाए। रोहित और हार्दिक पांड्या 31 की जोरदार इनिंग की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट पर 166 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 55 बॉल में 7 चौके और 3 सिक्स लगाए। पांड्या ने 18 बॉल में 4 चौके और 1छक्का लगाया। पारी की आखिरी बॉल पर कप्तान धोनी ने सिक्स लगाया।
बंग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया ने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद शुरुआत अच्छी की है। रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाया। रोहित ने अपनी हाप सेंचुरी पूरी करने के बाद धुंआधार बल्लेबाजी शुरु कर दी। चौके-धक्के के साथ तेजी से स्कोर बर्ड बढ़ने लगा।
विराट कोहली और शिखर धवन सस्ते में निपट गए।शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की,लेकिन 4 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली ने 12 रन बनाए। सुरेश रैना के बादउतरें युवराज सिंह भी कुछ खास नहींकर पाएं और 15 रन बनाकर आउट हो गए।
खास बात ये रही की भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिट होकर टॉस करने उतरे। भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल दो टी-20 मैच खेले गए हैं और दोनों मैचों में भारत ने आसान जीत दर्ज की है। वहीं एशिया कप में इन दो टीमों के बीच अभी तक कुल 10 मैच खेले गए हैं। इनमें से 9 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है।