For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: मोहम्‍मद शमी ने फेंकी इतनी तेज गेंद कि दो हिस्‍सों में टूट गया स्‍टंप, देखिए

दरअसल, इंग्लैण्ड की पहली पारी का तीसरा ओवर चल रहा था और इसी में मोहम्मद शमी के एक तेज गेंद पर अंग्रेजों के कप्तान एलिएस्टर कुक की गिल्लियां बिखर गईं।
 

नई दिल्‍ली। भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज मोहम्म्द शमी ने शुक्रवार को भारत-इंग्लैण्ड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई चौंक गया।

कप्तान कुक को किया क्लीन बोल्ड

दरअसल, इंग्लैण्ड की पहली पारी का तीसरा ओवर चल रहा था और इसी में मोहम्मद शमी के एक तेज गेंद पर अंग्रेजों के कप्तान एलिएस्टर कुक की गिल्लियां बिखर गईं।

गेंद इतनी तेज थी कि कुक इसे समझ ही नहीं और जब ​तक उसे संभाल पाते, तब तक वह बल्ले को छकाती हुई सीधा स्टंप्स में जा लगी।

गेंद की तेजी से टूट गया स्टंप

गेंद इतनी तेज थी कि स्टंप के टूटकर दो हिस्से हो गए। क्रिकेट इतिहास में ऐसे मौके बहुत ही कम आते हैं जब ऐसे रोमांचक पल दर्शकों को देखने को मिलते हों।

यूं तो इससे पहले बल्ला टूटने जैसी खबरें हम देख चुके हैं। एक मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी का बल्ला टूटना इसका एक उदाहरण है।

...जब कुत्त घुस आया था मैदान में

भारत और इंग्लैण्ड के बीच जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को भी एक ऐसा ही कुछ अनूठा वाकया हुआ। दरअसल, पहले दिन एक कुत्ता मैदान में घुस आया था और उसने मैदान कर्मचारियों को खूब छकाया।

वह मैदान के बाहर जाने का नाम ही नहीं ले रहा था। लाइव मैच के दौरान यह नजारा देखने के बाद वह कुत्ता खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों के भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इतना ही नहीं, कुत्ता घुसने की ही वजह से टी ब्रेक ​की नीयत टाइमिंग से पहले ही ब्रेक की घोषणा हो गई। ऐसा क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ कि कुत्ते की वजह से टी ब्रेक तय वक्त से पहले हुआ हो।

नीचे वीडियो में देखिए कि मोहम्म्द शमी ने कुक को कैसे किया आउट :

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+