
धोनी की बूट पॉलिश-
पिछली बार जो धोनी की वीडियो वायरल हुई थी उसमे वे सामान्य कपड़ों में नजर आ रहे थे। इस फोटो में धोनी सैन्य वर्दी में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर धोनी की सादगी का चरम उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। धोनी इस फोटो में अपने बूट्स पर पॉलिश करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस कमरे में धोनी अपने बूट्स पॉलिश कर रहे हैं वह भी सैन्यकर्मियों का सामान्य कमरा है। इस कमरे में पीछे लगा पलंग भी साफ देखा जा सकता है। यह ठीक वैसा ही है जैसे आम भारतीय घरों में मिलता है।
|
वॉलीबॉल खेलते हुए VIDEO
निश्चित तौर पर धोनी इस तरह की सामान्य जिंदगी अब नहीं जीते हैं। क्रिकेट ने उनको दौलत और शोहरत की बुलंदियां दी हैं लेकिन सच यह है कि धोनी का स्टारडम उनके अंदर के सामान्य इंसान से कभी जीत नहीं पाया। उनका ताजा सैन्य ट्रेनिंग सत्र इस बात का एक और प्रमाण है। इसी बीच आप धोनी की वॉलीबॉल खेलते हुए वीडियो की अपेक्षाकृत लंबी क्लिपिंग भी देख सकते हैं। इससे पहले दो-तीन सेकेंड की एक क्लिप लीक हुई थी।
पेस मशीन डेल स्टेन को विराट कोहली ने दी हैप्पी रिटायरमेंट की शुभकामनाएं

2 माह बाद करेंगे क्रिकेट में वापसी
बता दें कि धोनी दो महीने के लिए क्रिकेट से बाहर रहेंगे। इस अवधि के दौरान वह कश्मीर घाटी में 15 दिनों के लिए भारतीय सैनिकों के साथ काम करेंगे। 31 जुलाई को धोनी कश्मीर घाटी में 106TA बटालियन (पैरा) में शामिल हुए। वह 15 अगस्त तक यहां रहेंगे। धोनी जिस बटालियन में भाग ले रहे हैं और रखवाली कर रहे हैं वह एक विशेष बटालियन है। 38 साल के धोनी सेना की पैराशूट रेजिमेंट के सदस्य हैं और लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर वे सभी दायित्व निभा रहे हैं जो एक आम सैन्य अधिकारी निभाता है। इस दौरान धोनी को किसी विशेष सुविधा से नहीं नवाजा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
