
सुरेश रैना
इस बात का खुलासा तब हुआ जब रैना ने खुद अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। रैना ने जो तस्वीर इंस्ट्रागाम पर शेयर की है, उसमें वो अपनी बेटी ग्रेसिया और वाइफ प्रियंका के साथ ब्रेकफास्ट टेबल पर नजर आ रहे हैं।
| |
ग्रेसिया के नाम का टैटू
फोटो में रैना के बाएं हाथ पर बना बेटी ग्रेसिया के नाम का टैटू भी नजर आ रहा है। रैना ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बोनजौर #पेरिस # ब्रेकफास्ट # ग्रेसिया''
किसी उपहार से कम नहीं
रैना की ये फोटो उनके चाहने वालों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। आपको बता दें कि सुरेश रैना काफी वक्त से टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
| |
सेलेक्टर्स को लुभा नहीं पाए
उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 अक्टूबर को खेला था। हालांकि आईपीएल में उन्होंने धमाकेदार पारियां खेली, बावजूद वो सेलेक्टर्स को लुभा नहीं पाए और इसी कारण उनका चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ।
|
नजर अब श्रीलंका दौरे
फिलहाल उनकी नजर अब श्रीलंका दौरे पर है, देखते हैं उनका टिकट कटता है कि नहीं, मालूम हो कि रैना का घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है। रैना ने आईपीएल 10 के 14 मैचों में 442 रन बनाए थे।


Click it and Unblock the Notifications