
कौन है ये प्लेयर
ये प्लेयर टीम इंडिया के 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का चेला है। इसका नाम है प्रियांशू मोलिया, जो मोहिंदर लाला अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी के लिए खेलता है। प्रियांशू मोलिया ने मोहिंदर अमरनाथ की क्रिकेट एकेडमी की तरफ से खेलते हुए श्री डीके गायकवाड़ अंडर-14 टूर्नामेंट के एक मैच में योगी क्रिकेट के खिलाफ 556 रन की पारी खेल सभी को हैरान कर दिया है।

98 चौके और 1 छक्के की मदद से बनाए इतने रन
मोंहिदर अमरनाथ की मेंटॉरशिप में खेलने वाले प्रियांशू मोलिया ने 556 रनों की पारी में 98 चौके और एक छक्का लगाया है। मोलिया ने 556 रन का निजी स्कोर खड़ा करने के लिए 319 गेंदों का सामना किया है। इसी के साथ प्रियांशू मोलिया की टीम ने 4 विकेट पर 826 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं जब इस बल्लेबाज ने गेंदबाजी की तो यहां भी ये प्लेयर सफल साबित हुआ।

बस रन बनाते गए मोलिया
प्रियांशू मोलिया ने योगी एकेडमी के चार बल्लेबाजों को आउट किया। मैच के बाद मोलिया ने मिड-डे को बताया, "मैं अपना साधारण गेम खेल रहा था, क्योंकि बोलिंग अटैक अच्छा था। यह मेरे लिए एक संतोषजनक पारी थी लेकिन हां में चार-पांच बार बीट भी हुआ था। सोमवार को जब मैंने पहला शतक पूरा किया को मैंने सोचा इसें में 200 तक ले जाउंगा और देखते ही देखते 500 के पार पहुंच गया।"


Click it and Unblock the Notifications
