For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सलमान बट्ट ने PCB को सुनाई खरी-खोटी, बोले- इन्हें सबकुछ पता रहता है, लेकिन काम की चीज नहीं

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कटघरे में खड़ा किया है। जिस तरह से पाकिस्तान सुपर लीग के लिए खेलने वाले 11 खिलाड़ियों को यूएई जाने वाली फ्लाइट में बोर्ड करने की अनुमति नहीं मिली और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे रखी है उसपर सलमान बट्ट ने सवाल खड़ा किया है। सलमान बट्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तैयारियों पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास हाई प्रोफाइल मीडिया सेटप आह है, ऐसे में यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह खिलाड़ियों को यात्रा से संबंधित जरूरी जानकारी दें,आखिर खिलाड़ियों को किन चीजों की जरूरत है, खिलाड़ियों को किन चीजों की वजह से दिक्कत हो रही है उसका समाधान करना चाहिए। लेकिन इस पूरे मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।

पाक बोर्ड को सुनाई खरी-खोटी

पीएसएल विवाद पर सलमान बट्ट ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वैसे तो बहुत सतर्क रहता है कि विमान में कौन सो रहा था, कौन जग रहा था, कौन फिल्म देख रहा था। इन्हें यह तक पता होता है कि कौन सा खिलाड़ी होटल के कमरे में एक्सरसाइज कर रहा है। अगर ये लोग सबकुछ अपडेट कर सकते हैं तो ये क्यों नहीं कर सकते हैं। अगर खिलाड़ियों को जरूरी दिशानिर्देश की जानकारी देते तो खिलाड़ियों को कोई दिक्कत नहीं होती। अच्छा होता कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हर किसी को इन तमाम मुद्दों पर जानकारी दे। सूत्रों से मिलने वाली जानकारी से सिर्फ भ्रम पैदा होता है। बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग खेलने के लिए 11 खिलाड़ियों को यूएई जाने की अनुमति नहीं मिली।

11 खिलाड़ियों को नहीं मिली अनुमति

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनूसार शनिवार की रात पीसीबी ने 16 खिलाड़ियों को इस बात की जानकारी दी कि वो कॉमर्शियल फ्लाइट से अबू धाबी जाएंगे। इसमे छह खिलाड़ी कराची और 10 खिलाड़ी लाहौर से रवाना होंगे। लेकिन सिर्फ 5 खिलाड़ियों को विमान में बोर्ड करने की अनुमति मिली । जबकि सरफराज अहमद और बाकी के 10 खिलाड़ियों को फ्लाइट में बोर्ड करने की अनुमति नहीं मिली क्योंकि उनके यात्रा से जुड़े उनके दस्तावेज पूरे नहीं थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्वेटा ग्लैडिएटर के मालिक नदीम ओमेर ने पीसीबी पर इस गड़बड़ी का आरोप लगाया है। अहमद ने कहा कि जिस तरह से पीसीबी ने पूरे मामले को हैंडल किया हम उससे खुश नहीं हैं।

22 जून से इंग्लैंड में सीरीज

गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मैच के आयोजन में जोरशोर से जुटा है। 5 जून से पीएसएल के बाकी के बचे हुए मैच शुरू होंगे। पीएसएल के बाद पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड में जून में सीरीज खेलने के लिए पहुंचना है। 22 जून से पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। बता दें कि कोरोना के चलते पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अब यूएई में पीसीबी पीएसएल के बाकी के मैचों का आयोजन कराने जा रहा है। कई विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में खेलते नजर आएंगे।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 12:10 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+