
विवादित हरकतें जारी
लेकिन उनकी विवादित हरकतें जारी हैं, जडेजा ने फिर एक विवादित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर पोस्ट की उसमें वो वे धुंआ उड़ाते हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे के आस-पास काफी धुंआ हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये धुंआ कहां से आ रहा है और किस चीज का है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरी पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मैंने बीती रात काफी शानदार नाइट आउट किया। राजूपत ब्वॉयज।'
|
पूर्व कप्तान धोनी के काफी करीबी
आपको बता दें कि पूर्व कप्तान धोनी के काफी करीबी कहे जाने वाले जडेजा और अश्विन की जगह टीम में यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया था। पहले तीन वनडे मैचों में यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से सभी प्रभावित किया है। अब टीम में जडेजा और अश्विन की वापसी थोड़ी मुश्किल हो गई है। इसलिए सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ये सब जडेजा की बौखलाहट है।

पहले ना, फिर हां और अब फिर से ना
पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा चुके भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैचों के लिए टीम में एक बदलाव किया। चोट से उबरकर फिट हो चुके अक्षर पटेल को रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया।

बीसीसीआई
बीसीसीआई ने जब पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था तो उस समय टीम में अक्षर पटेल का नाम शामिल था। लेकिन चोट के कारण अक्षर पटेल पहले तीन वनडे मैचों से बाहर हो गए थे।

रवींद्र जडेजा फिर बाहर
चोटिल अक्षर पटेल की जगह रवींद्र जडेजा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें पहले 3 वनडे में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण कवर के तौर पर आए रवींद्र जडेजा को बाहर कर दिया गया है, क्योंकि अक्षर फिट हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications