For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पोंटिंग-लारा का साथ प्रैक्टिस करते VIDEO वायरल, यूजर्स ने कहा- क्लास परमानेंट होती है

नई दिल्ली: ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग क्रिकेट के खेल को खेलने वाले सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार हैं। इन दोनों की बल्लेबाजों का खड़ा होने का तरीका बेजोड़ था जिसमें बैकलिफ्ट दोनों की ऊंची रहती थी। लारा को तो इसके लिए जाना ही जाता था और आपको बता दें कि क्रिकेट में कम ही ऐसे बल्लेबाज है जो बैकलिफ्ट इतनी ऊंची रखते हैं। भारत के युवराज भी शानदार बैकलिफ्ट वाले बल्लेबाज थे।

पोंटिंग-लारा का साथ प्रैक्टिस करते वीडियो वायरल-

पोंटिंग-लारा का साथ प्रैक्टिस करते वीडियो वायरल-

किसी भी क्रिकेट प्रेमी की भांति रिकी पोंटिंग की भी इच्छा थी कि काश वे लारा के साथ क्रीज साझा कर पाते। काश कि वे लारा के साथ विकेट के दूसरे छो पर खड़े होकर बल्लेबाजी कर पाते। यह नजारा किसी भी क्रिकेट फैन की आंखों के लिए मनोरम होगा क्योंकि दोनों ही दिग्गज तमाम तरह के किताबी शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते थे। इसी बीच पोंटिग का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे लारा के साथ बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

'जब किसी को पता नहीं था कोरोना क्या है, तब मुझे हुई थी ये बीमारी': बॉथम ने बताया अपना अनुभव

इस वीडियो में पोंटिंग और लारा इंडोर बैटिंग करते हुए नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं।

बुशफायर मुकाबले से पहले का वीडियो-

बुशफायर मुकाबले से पहले का वीडियो-

इस वीडियो में पोंटिंग और लारा इंडोर बैटिंग करते हुए नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं।

इस वीडियो में पोंटिंग ने कैप्शन दिया था- अगर में रविवार को नंबर तीन पर बैटिंग कर रहा हूं तो उम्मीद करता हूं कि लारा नंबर चार पर बैटिंग करेंगे। पोंटिंग ने यह बात बुशफायर मैच से कुछ पहले कही थी। मजेदार बात यह है कि पोंटिंग की टीम इस मुकाबले में विजयी साबित हुई थी और लारा ने भी अपने बल्ले से जौहर दिखाए थे।

लारा ने उस मुकाबले में 30 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। जबकि पोंटिंग ने भी 26 रनों का योगदान दिया था।

बल्ले से निकली आवाज सुनकर यूजर्स हुए मुग्ध-

इस वीडियो पर यूजर्स ने कई अच्छे कमेंट किए हैं। उन्होंने क्लास को स्थायी और फॉर्म को टेंपरेरी बताया है। अन्य यूजर ने दोनों दिग्गजों के बल्ले से निकली मधुर आवाज को मंत्रमुग्ध करने वाला बताया है। आप इस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

फर्जी लोगो बनाकर मैच फिक्सर कैसे फैलाते हैं अपना जाल, BCCI एंटी करप्शन चीफ ने दी जानकारी

दोनों बल्लेबाजों ने सभी टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक जमाए हैं और उनका औसत 50 से अधिक है। इन दोनों के पास हमले को ध्वस्त करने की क्षमता थी। हालांकि लारा इसमें कुछ बेहतर थे जो कुछ शानदार स्ट्रोक खेलने के साथ ही विनाशकारी नजर आते थे। पोंटिंग भले ही विनाशकारी न लगते हों लेकिन दोनों बल्लेबाजों की स्ट्राइक रेट भी लगभग समान थी जो दोनों की तुलना को और दिलचस्प बना देती है।

Story first published: Tuesday, June 30, 2020, 14:01 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+