For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सुरेश रैना पहले व्यक्ति होंगे जिनके लिए CSK नीलामी में जाएगा'

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए सभी पुरानी 8 फ्रैंचाइजी ने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोइन अली और रुतुराज गायकवाड़ को बनाए रखने का फैसला किया। हालांकि, चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के कारण टीमों को अपने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ा। सीएसके अपने स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को बरकरार नहीं रख सके और उन्हें अनुभवी सुरेश रैना को भी खोना पड़ा। इसी के बारे में बात करते हुए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा कि रैना पहले व्यक्ति होंगे जिनके के लिए सीएसके नीलामी में जाएगा।

उथप्पा ने यह भी कहा कि रैना सीएसके खेमे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं और टीम आईपीएल 2021 में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद उन्हें वापस पाने के लिए उत्सुक होगी। इसके अलावा उथप्पा ने कहा कि सीएसके लिए डु प्लेसिस को रिलीज करना भी मुश्किल फैसला रहा होगा। उथप्पा ने कहा, ''मुझे लगता है कि हमारे पास रैना सीएसके के लिए कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी है। पिछले 10-12 सालों में सीएसके को कई नॉकआउट चरणों में क्वालीफाई करने में मदद करने में रैना एक अहम भूमिका निभाते हैं।"

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इन तीन भारतीयों की बोली लगना है मुश्किल, करियर हुआ लगभग खत्म

स्टार स्पोर्ट्स पर रॉबिन उथप्पा ने कहा, "वह टीम में महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहा है, इसलिए मुझे लगता है कि वह पहला व्यक्ति होगा जिनके लिए सीएसके नीलामी में जाएगा। फाफ को रिलीज करना वास्तव में कठिन फैसला रहा होगा, लेकिन, मुझे लगता है कि केवल एक चीज जिसने मोईन अली का पलड़ा भारी कर दिया, वो है उनका गेंदबाजी भी करना साथ में बल्लेबाजी भी।'' आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी दिसंबर के अंत या जनवरी से शुरू होने वाले महीने के बीच होने की खबर है और यह देखा जाना बाकी है कि सीएसके कौन से खिलाड़ी स्लाॅट में वापस लाने की कोशिश करेगा। यह भी उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल में एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है।

Story first published: Thursday, December 2, 2021, 7:57 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+