For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खिलाड़ियों पर बरसी थीं अंधाधुंध गोलियां, फिर भी पाक दौरे पर जाएगा श्रीलंका!

अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पुनर्जीवित करने में लगे पाकिस्तान को बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है।

कोलंबो। अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पुनर्जीवित करने में लगे पाकिस्तान को बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है। दरअसल जिस देश के खिलाड़ियों पर पाकिस्तान में आतंकी हमला हुआ था अब वही देश पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं श्रीलंका की, साल 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद श्रीलंका पहला ऐसा बड़ा देश बन सकता है जो पाकिस्तान का दौरा करने जा रहा है।

गौरतलब है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकी हमले के बाद ज्यादातर देशों ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि श्रीलंका टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका बोर्ड के अधिकारियों ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है। श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख तिलंगा सुमतिपाला ने कहा, "हमने अपने सुरक्षा विशेषज्ञों को दौरा करने के लिए भेजा और आंकलन कराया। दौरे के बाद विशेषज्ञों से हमें सकारात्मक संदेश मिला।"

उन्होंने बताया कि सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम ने पाकिस्तान के दौरे के बाद कहा कि "पूरे देश में चीजों में सुधार हो रहा है विशेषकर लाहौर में। लाहौर में ही हमें सीरीज का एक मैच भी खेलना है। हमने सुरक्षा जायजा लिया है और हमने पूरी तसल्ली के बाद ही ये फैसला लिया है।" आपको बता दें कि श्रीलंकाई बोर्ड के मुताबिक टीम को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए हरी झंडी दे दी गई है जिसमें से कम से कम एक मैच लाहौर में होगा। हालांकि अभी श्रीलंकाई बोर्ड को अपनी सरकार से अनुमति लेनी होगी। यदि श्रीलंकाई सरकार पाकिस्तान के दौरे को मंजूरी दे देती है तो 2009 के बाद श्रीलंका पहला बड़ा देश होगा जो पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेगा। इस बीच खबरें ये भी आ रही हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तान ने आईसीसी से वर्ल्ड इलेवन के पाकिस्तान दौरे का अनुरोध किया था। जिस पर आईसीसी ने भी मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी तक वर्ल्ड इलेवन के पाकिस्तान जाने की कोई स्पष्ट खबर नहीं है। गौरतलब है कि 2009 में लाहौर में ही श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में आठ लोगों की जान चली गई थी और कई खिलाड़ी भी घायल हुए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+