For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे महेला जयवर्धने से एक छोटी बातचीत ने उनका खेल बदल दिया

नई दिल्ली। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने वाले स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी सफलता के पीछे महेला जयवर्धने के साथ हुई बातचीत को बताया है। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कैसे महेला जयवर्धने से थोड़ी देर की बातचीत ने उनके खेल को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने 2018 से पहले कभी भी आईपीएल में शुरुआत के पहले छह ओवर बल्लेबाजी नहीं की है। लेकिन जब मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी तो सूर्यकुमार यादव को शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और वह पॉवरप्ले का पूरा फायदा नहीं उठा पाते थे।

जयवर्धने से मुलाकात ने बदल दिया खेल

जयवर्धने से मुलाकात ने बदल दिया खेल

लेकिन जब सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने से बात की और जयवर्धने ने सूर्यकुमार को बल्लेबाजी की अहम टिप्स दी तो सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी में एक नया अंदाज देखने को मिला। जयवर्धने ने सूर्यकुमार यादव से कहा कि आप जहां पर फील्डर नहीं हैं वहा शॉट लगाने की कोशिश करिए और जब भी संभव हो दो रन लेने की कोशिश करिए। सूर्य कुमार यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि 2019 में मेरी जयवर्धने से कुछ देर की बात हुई और इसके बाद से मेरे खेल में काफी बदलाव आया।

जयवर्धने ने दी सलाह

जयवर्धने ने दी सलाह

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि 2019 में जयवर्धने ने मुझे देखा और समझाया कि मुझे पॉवरप्ले में क्या करना चाहिए और पॉवरप्ले के बाद क्या करना चाहिए। निसंदेह वह चाहते थे कि मैं अच्छा क्रिकेर बनूं और कहा कि मैं कैसे स्मार्ट क्रिकेट के जरिए और योगदान दे सकता हूं। वो मेरे साथ बैठे और कहा कि यह पूरी तरह से तुम्हारे ऊपर है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक चीज कही कि अगर आप पॉवरप्ले में बल्लेबाजी कर रहे हैं तो गैप में शॉट खेलने की कोशिश करिए, दो रन लीजिए, विकेट के बीच तेजी से दौड़िए और इससे स्ट्राइक रेट भी अच्छा होगा। मैंने वैसा ही किया।

जबरदस्त स्ट्राइक रेट

जबरदस्त स्ट्राइक रेट

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने 2019 के आईपीएल में 424 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 का था। पिछले सीजन की बात करें तो सूर्यकुमार ने 480 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145 का था। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि 2018 के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को पूरी तरह से बदल दिया। मुझे नहीं याद है कि मेरे ऑफ साइड क्रिकेट को लेकर कोई बात हुई। जब मैं उस वक्त ओपनिंग कर रहा था तो मैंने पार्क के चारो ओर शॉट खेल रहा था। लेकिन हां मुझे पता था कि मुझे अपनी बल्लेबाजी को बदलने की जरूरत है क्योंकि विपक्ष नए योजना के साथ आएगा। लिहाजा मुझे हर तरफ बल्लेबाजी करना सीखना था, जोकि मैं शुरुआत समय में अपनी टीम की ओर से नहीं कर पा रहा था।

टर्निंग ट्रैक पर स्वीप खेलना सीखा

टर्निंग ट्रैक पर स्वीप खेलना सीखा

सूर्यकुमार ने कहा कि मैं हमेशा से स्वीप शॉट खेलता था क्योंकि जहां मैं ट्रेनिंग कर रहा था वहां टर्निंग ट्रैक थी। टर्न को कम करने के लिए मैंने स्वीप शॉट खेलना शुरू किया, लिहाजा 14 साल की उम्र से मैंने स्वीप शॉट खेलना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे स्वीप शॉट मार-मार के आदत हो गई। अभी मजा आता है, शॉट खेलने में, मुझे अब अच्छा लगता है। बता दें कि सूर्यकुमार को लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और संभव है कि 12 मार्च को होने वाले पहले टी-20 मुकाबले में खेल सकते हैं।

Story first published: Friday, March 12, 2021, 12:33 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+