
संदीप पाटिल ने उठाया सवाल-
बता दें इससे पहले जब T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुई थी तो चयनकर्ताओं ने स्पष्ट किया था कि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करेंगे लेकिन इसके बाद उन्होंने न केवल आईपीएल के यूएई चरण में बॉलिंग की बल्कि विश्व कप में भी अभी तक गेंदबाजी करने के संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि हार्दिक बॉलिंग करने के लिए अभ्यास सत्र में वापस आ चुके हैं और धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या अभी किस मैच में गेंदबाजी करेंगे यह स्पष्ट नहीं है लेकिन भारत को 31 अक्टूबर को ही T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अहम मैच खेलना है जहां पर यह एक देखने वाली बात होगी कि हमको हार्दिक पंड्या के हाथों से कितने ओवर फेंकने को देखने के लिए मिल सकते हैं।

सेलेक्टरों को पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा-
दूसरी बात, यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस मुकाबले में हार्दिक बॉलिंग करेंगे ही करेंगे। पाटिल का कहना यह है कि सिलेक्टर को हार्दिक पंड्या का पहले फिटनेस टेस्ट करना चाहिए था और उसके बाद ही राष्ट्रीय टीम में उनको जगह देनी चाहिए थी। संदीप पाटिल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा है, "हार्दिक पंड्या का प्लेइंग इलेवन में सिलेक्शन कप्तान और कोच के ऊपर है और केवल बीसीसीआई ही इस बारे में जान सकता है। लेकिन आमतौर पर ऐसा होता है कि कोई खिलाड़ी फिट नहीं है तो उसके चयन के लिए सिलेक्टर्स ही जिम्मेदार माने जाते हैं। अगर हार्दिक पंड्या ने पूरे आईपीएल में गेंदबाजी नहीं की तो चयनकर्ताओं को कोई फैसला करना चाहिए था। उनको वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाने से पहले एक फिटनेस टेस्ट ले लेना चाहिए था।"

धोनी ने तो पांड्या को नहीं रोका?
पाटिल आगे कहते हैं, "किसी को तो इस बारे में जिम्मेदारी लेनी होगी। रवि शास्त्री की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे कहते हैं कि हार्दिक पंड्या फिट हैं। अगर वह मैच के दौरान अनफिट हो जाते हैं तो आप कैसे कह सकते हैं कि वह फिट हैं? मेरा कहने का मतलब यह है कि यह विश्व कप चल रहा है। यह कोई आम मैच या फिर सीरीज नहीं चल रही है।"
वैसे तो एक सूत्र ने यह भी बताया है कि हार्दिक पंड्या को चयनकर्ता घर भेजना चाहते थे लेकिन वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के मेंटर बनाए गए महेंद्र सिंह धोनी को हार्दिक की मैच खत्म करने की क्षमता पर यकीन था।
जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को इस विश्व कप का अपना पहला मुकाबला खेला तो ऐसा लगा कि जैसे टीम इंडिया के पास एक गेंदबाज की कमी है। पाकिस्तान ने यह मैच मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के बीच 150 प्लस रनों की साझेदारी के दम पर 10 विकेट से जीता था। भारत को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 12 का अगला महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है जहां एक बार फिर हमारी सबकी नजरें हार्दिक पंड्या पर भी होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
