For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आकाश चोपड़ा और राहुल द्रविड़ को यकीन, इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराने का यह सबसे अच्छा मौका है

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराने का यह सबसे अच्छा मौक है। आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के पास इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराने का इससे अच्छा मौका नहीं होसकता है। बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो रही है। इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून को खेलेगी, इसके बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

2007 में द्रविड़ की अगुवाई में जीती थी इंडिया

वर्ष 2007 में राहुल द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी और सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार भी राहुल द्रविड़ को यकीन है कि भारत के पास इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का जबरदस्त मौका है। आकाश चोपड़ा ने राहुल द्रविड़ की बात का समर्थन करते हुए कहा कि भारत टेस्ट सीरीज को 3-2 से जीत सकती है। चोपड़ा ने कहा कि मै पूरी तरह से राहुल भाई की बात से इत्तेफाक रखता हूं। उन्होंने जो कहा है उस बात में वजन है। आजकल जहां भी भारत जाता है उसके पास जीतने का जबरदस्त मौका है।

ऑस्ट्रेलिया में मुश्किल थी जीत

आकाश चोपड़ा ने कहा कि सच कहूं तो ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का मौका बहुत कम था क्योंकि हमारे कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे, लेकिन बावजूद इसके हमने सीरीज जीती। अगर आप आधी टीम के साथ सीरीज जीत सकते हैं तो ऐस में इंग्लैंड में अगर हम अपने जबरदस्त 11 खिलाड़ी मैदान में उतारे तो हमारे पास इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराने का जबरदस्त मौका है।

चार मजबूत स्तंभ पर टिकी बल्लेबाजी

इंग्लैंड में परिस्थितियां काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होंगी। लेकिन हमारे पास अच्छे मजबूत बल्लेबाज हैं, हमारी तेज गेंदबाजी जबरदस्त है और स्पिन गेंदबाज काफी अच्छा कर ररहे हैं। मुझे लगता है कि अगर हम अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है। रोहित शर्मा, विराट कहोली,अजिंक्या रहाणे, चेतेश्वर पुजारा ये वो मजबूत चार स्तंभ हैं जिसपर भारत की बल्लेबाजी टिकी है।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 11:36 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+