For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

KKR spinner Varun Chakraborty marrie with long-time girlfriend Neha Khedekar | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर आईपीएल टूर्नामेंट की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के युवा स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शादी के बंधन में बंध गए हैं। 'मिस्ट्री स्पिनर' के नाम से मशहूर चक्रवर्ती ने अपनी प्रेमिका नेहा खेडेकर से शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि वरुण और नेहा की शादी पहले ही होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण यह संभव नहीं हो पाया।

कई सालों तक अपनी गर्लफ्रेंड को डेट करने के बाद चक्रवर्ती ने शादी करने का निर्णय लिया। सभी रस्मों के साथ, उन्होंने करीबी लोगों की उपस्थिति में चेन्नई में पारंपरिक तरीके से शादी की है। चक्रवर्ती के दोस्त और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अरुण कार्तिक ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को फैंस से काफी लाइक मिल रहे हैं। कई ने चक्रवर्ती को खुशहाल शादी की कामना की है।

गाैर हो कि 29 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती ने 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं। वहीं उन्होंने 14 टी20 मुकाबले खेले हैं, जबकि 1 फर्स्ट क्लास मैच खेला है।

Story first published: Sunday, December 13, 2020, 13:05 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+