For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भी कोहली ने किया धमाल, बनाए कुछ खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 31 रनों से हराकर इंग्लैंड की टीम ने अपने 1000वें टेस्ट मुकाबले को यादगार बना दिया है। इस रोमांचक मुकाबले की अगर बात करें तो भारत की तरफ से कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहा। कोहली की बदौलत भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड द्वारा दिए गए 287 रनों में 274 रन बनाए । जिसमें उन्होंने 149 रनों की शानदार पारी खेली । वहीं दूसरी इनिंग में भले ही वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके हों लेकिन उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़कर लोगों का दिल जरूर जीत लिया है। इस मुकाबले में हार के बाद भी कप्तान कोहली के नाम एक शानदार रिकॉर्ड जुड़ गया है।

कोहली ने बनाया ये खास रिकॉर्डः कप्‍तान कोहली इंग्‍लैंड में बतौर कप्‍तान किसी एक टेस्‍ट मैच में 200 से अधिक बनाने वाले मंसूर अली खान पटौदी के बाद दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं.।पटौदी ने 1967 में लीड्स में एक मैच में य‍ह आकंडा छुआ था। यहीं नहीं किसी एक टेस्‍ट मैच में भारत की ओर से बतौर कप्‍तान सबसे ज्‍यादा बार दो अर्धशतक जड़ने के मामले में कोहली पूर्व भारतीय कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी के बराबर आ गए हैं। धोनी और कोहली दोनों ने 4- 4 बार एक ही टेस्‍ट मैच में दो-दो अर्धशतक जड़े हैं। इनके अलावा अपनी आक्रामक बल्‍लेबाजी के दम पर कोहली सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। किसी एक टेस्‍ट मैच में सबसे ज्‍यादा बार कोहली ने 200 और उससे अधिक रन बनाए। कोहली ने 11 बार एक ही टेस्‍ट मैच में इतने रन बनाए हैं, वहीं तेंदुलकर और द्रविड़ ने 10 बार और वीरेन्‍द्र सहवाग ने 9 बार ऐसी बल्‍लेबाजी की है। वहीं इसके साथ ही हार के कारणों में बतौर कप्‍तान सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में भी भारतीय कप्‍तान वेस्‍टइंडीज के पूर्व दिग्‍गज कप्‍तान ब्रायन लारा के बराबर आ गए हैं। दोनों ने ऐसे मैच में पांच बार शतक जड़ा है।वहीं स्‍टीव वॉ ने 4 बार ऐसा किया।

Story first published: Saturday, August 4, 2018, 18:19 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+