राजकोट। टीम इंडिया इस समय पूरी तरह से अंग्रेजों की सेना से भिड़ने के लिए रेडी है, उसकी और इंग्लैंड के बीच में पहली भिड़ंत 9 दिंसबर से शुरू होगी जिसके लिए टीम राजकोट पहुंच चुकी है।
लेकिन इससे पहले टीम इंडिया ने काफी क्वालिटी टाइम साथ में बिताया है। दरअसल शनिवार को ही टीम के कैप्टन विराट कोहली ने अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है तो वहीं दूसरी ओर रविवार को क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पूरी टीम को अपने घर में पार्टी दी। पुजारा हमेशा टीम को अपने घर आमंत्रित करते हैं जब कभी टीम राजकोट खेलने आती है।
A photo posted by Karun Nair (@karun_6) on
पुजारा की इस मस्त पार्टी में सभी खिलाड़ियों ने काफी मजे किए तो वहीं कुछ मीडिया सूत्रों की खबरों के मुताबिक इस पार्टी का मुख्य आकर्षण कोहली की क्लोज दोस्त अनुष्का शर्मा थीं, जिन्हें साथ लेकर कोहली अपने साथी पुजारा के घर पहुंचे थे। दरअसल अनुष्का 5 तारीख को विराट का जन्मदिन मनाने के लिए राजकोट पहुंची थी और दूसरे दिन पुजारा ने अपने घर डिनर दिया जिसमें उन्होंने अभिनेत्री को भी आमंत्रित किया इसलिए अनुष्का ने पार्टी में शिरकत की।
Thank you @cheteshwar1 for the wonderful hospitality last night... great food, fun & laughter! @MdShami11 @y_umesh pic.twitter.com/8pYhJrHJ2Y
— R SRIDHAR (@coach_rsridhar) 7 November 2016
हालांकि पार्टी की जो तस्वीरें पुजारा के ट्विटर हैंडल पर डाली गई हैं,उसमें विराट और अनुष्का नहीं हैं। फिलहाल विराट के अलावा पुजारा के घर अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा, हार्दिक पंड्या, गौतम गंभीर, मोहम्मद शमी, आर. अश्विन सहित पूरी इंडियन टीम पहुंची।
With the birthday boy @imVkohli wishing u a great year ahead with lots of happiness and success #HappyBirthdayVirat pic.twitter.com/V0v8R0ffnv
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) 5 November 2016