For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'अगर फिट रहे विराट कोहली तो जड़ देंगे 100 शतक, टूट जाएगा सचिन का रिकॉर्ड'

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। उनके शतक से साबित हो गया कि विराट कोहली को रन चेज मास्टर कहा जाता है।

विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेली और टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाई। कोहली की शानदार शतकीय पारी की बदौलत ही टीम इंडिया के जीत की स्क्रिप्ट लिखी गई। विराट कोहली ने 112 गेंद का सामना करते हुए 104 रन की उपयोगी पारी खेली और भारत को संकट से बाहर निकाला।

इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली की इस पारी की तारीफ हरतरफ हो रही है। भारत के पूर्व कप्तान अजरहरूद्दीन ने विराट की तारीफ में कहा कि कोहली की निरंतरता काफी लाजवाब है वह अगर ऐसे ही फिट रहे और खेलते रहे तो वह शतकों का शतक जड़ देंगे।अपनी निरंतरता के चलते विराट कोहली कई खिलाड़ियों से आगे हैं।कोहली ने जब भी शतक लगाया है भारत ने जीत हासिल की है।

विराट कोहली ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। विराट कोहली की बल्लेबाजी की सबसे अच्छी बात यह रही कि चेज के दौरान वह काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं ।विराट कोहली में सचिन तेंदुलकर से तो आगे हैं ही दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर वह इस मामले में एक कदम और आगे हो गए।

स्कोर का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 24 शतक जड़े हैं जबकि सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 17 शतक निकले हैं जबकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने 11 शतक जड़े हैं वहीं, श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने भी चेज करते हुए 11 शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं विराट कोहली कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही खेलते हुए पांचवां शतक लगाया।इसके साथ ही वह कुमार संगाकारा और रोहित शर्मा के बराबर आ गए हैं।वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका छठा शतक है।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 14:19 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+