For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ, किया ये ट्वीट

नई दिल्ली। केरल में बाढ़ से भारी तबाही मची हुई है। 1924 के बाद केरल में ये सबसे खतरनाक बाढ़ है। बाढ़ के चलते अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बारिश की इस तबाही भरे मंजर में लोगों को मदद का ही सहारा है। भारतीय क्रिकेटर्स हमेशा की तरह अपनी दरियादिली दिखाते हुए लोगों से मदद की अपील की है। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऐसी पोस्ट को शेयर कर उनकी बात पहुंचाने का प्रयास किया है। मोहम्मद कैफ ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर हेल्पलाइन नंबर की लिस्ट पोस्ट की है।

बता दें कि केरल के सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 1.65 लाख लोग राहत कैंपों में रहने को मजबूर हैं। पूरे राज्य में भारी तबाही मची है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं, राहत और बचाव कार्य के लिए सेना, एयरफोर्स, तटरक्षक दल और एनडीआरएफ मौजूद है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम किया जा रहा है।

Story first published: Friday, August 17, 2018, 14:53 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+