For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट सीरीज से पहले वसीम जाफर ने स्टीव स्मिथ को एक महीने का दिया ये जबरदस्त ऑफर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम की हालत कुछ अच्छी नहीं है। वनडे सीरीज पहले ही गंवा चुकी भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में अब अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी। आईपीएल में राजस्थान की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ भले ही बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके लेकिन भारत के खिलाफ दोनों ही मैचों में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए दोनों मैचों में शतकीय पारी खेली, जिसके चलते भारतीय गेंदबाजी की धार उनके सामने बिल्कुल कुंद नजर आई। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने मजाकिया अंदाज में स्टीव स्मिथ को एक प्रस्ताव भेजा है।

टेस्ट सीरीज से पहले वसीम जाफर ने स्टीव स्मिथ को मजेदार ट्रिप का प्रस्ताव दिया है। जाफर ने हवाई की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि बधाई हो स्टीव स्मिथ, इस ऑफर को जाने ना दें। 15 दिसंबर से पहले हवाई की यात्रा पर जाएं, एक महीने तक का मुफ्त में घूमिए, आपने हवाई की मुफ्त ट्रिप जीती है, इस ऑफऱ को कतई हाथ से नहीं जाने दें। दरअसल 17 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है, यही वजह है जाफर ने मजाकिया अंदाज में स्टीव स्मिथ को यह ऑफर दिया है कि वह हवाई की यात्रा पर चले जाएं और टेस्ट सीरीज में ना खेलें।

बता दें कि स्टीव स्मिथ ने दूसरे वनडे में 64 गेंदों पर 104 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ 390 रनों का लक्ष्य रखा। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रनों से हरा दिया था। गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च माह में वसीम जाफर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था कि 25 साल के प्रोफेशनल क्रिकेटिंग करियर के बाद अब गुडबाय कहने का समय आ गया है। बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट असोसिएशन, वीसीए, मेरी टीम के सहयोगियों, मीडिया में मेरे चाहने वालों आपका बहुत शुक्रिया।

Story first published: Tuesday, December 1, 2020, 15:13 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+