For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या 'कुलचा' जोड़ी को तोड़ेंगे ये 2 नए स्पिनर्स, मुख्य चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में माैजूदा समय 'कुलचा' जोड़ी की तूती बोलती है। यह जोड़ी है युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव की जो वनडे और टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने एकसाथ टीम में जगह बनाई और फिर दोनों ने ही दमदार प्रदर्शन करते हुए खुद के रूप में नई स्पिन जोड़ी तैयार की। हालांकि इन दोनों के आने से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जड़ेजा की जोड़ी जरूर टूटी है। लेकिन अब कुलदीप-चहल की जोड़ी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रही टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। जब मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से इन दोनों को बाहर करने की वजह पूछी तो साफ संकेत मिले कि अब टीम मैनेजमेंट नए स्पिनरों की तालाश में जुट गई है।

क्या 'कुलचा' जोड़ी को तोड़ेंगे ये नए स्पिनर्स

क्या 'कुलचा' जोड़ी को तोड़ेंगे ये नए स्पिनर्स

इसमें कोई शक नहीं कि कुलचा जोड़ी ने अश्विन का पत्ता काटा है लेकिन जैसे-जैसे टीम में नए खिलाड़ी मिल रहे माैकों को भूना रहे हैं उससे साफ है कि जल्द इस जोड़ी का भी अलग होना तय है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर और राहुल चाहर जैसे युवाओं को माैका दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता ने इनको जगह देने पर कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए स्पिन विभाग में वेराइटी लाने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक मौका देना चाहते हैं। बीते दो वर्षों में कुलदीप और चहल ने छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। वे निश्चित तौर पर रेस में शामिल हैं, लेकिन हमारे पास कुछ और युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम आजमाना चाहते हैं।'

CPL 2019 : क्रिस गेल ने 10 छक्के लगाते हुए जड़ा तूफानी शतक, फिर भी हारी टीम

बज सकती है खतरे की घंटी

बज सकती है खतरे की घंटी

आईसीसी टी20 विश्व अगले साल होने जा रहा है। हालांकि कुलदीप-चहल का खेलना तय है लेकिन समय का कुछ नहीं पता कब किसका भाग्य साथ ना दे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट भी इतने बड़े टूर्नामेंट में सिर्फ 'कुलचा' जोड़ी पर निर्भर नहीं रह सकती। अन्य 2 गेंदबाज तैयार करना भी चुनाैती है जो बैकअप के ताैर में काम आ सकें। अगर, वाॅशिंगटन और चाहर को एक साल के भीतर इस फाॅर्मेट में ज्यादा माैके मिले और पर अपना साै प्रतिशत दे गए तो फिर 'कुलचा' जोड़ी के लिए खतरे की घंटी बजना तय है। हालांकि एमएसके प्रसाद ने यह भी कहा कि इन दोनों गेंदबाजों ने पिछले 2 सालों में भारत के लिए अहम योगदान दिया है। ऐसे में वह दाैड़ में हैं लेकिन हम नए विकल्प भी तैयार करना चाहते हैं।

दोनों ने IPL से बनाई पहचान

दोनों ने IPL से बनाई पहचान

बता दें कि सुंदर चाहर टी20 में डेब्यू कर चुके हैं। सुंदर 10 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं, वही चाहर को एक ही मैच खेलने का माैका मिला है जिस दाैरान उन्होंने 1 विकेट हासिल किया है। यह दोनों गेंदबाज आईपीएल के जरिए ही पहचान बनाने में सफल हुए हैं। चाहर मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं जिन्होंने आखिरी सीजन में खेले 16 मैचों में 15 विकेट लिए थे। वहीं राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलने वाले सुंदर 21 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं। 'कुलचा' जोड़ी के बैकअप में फिलहाल इन्हीं युवाओं पर टीम मैनेजमेंट की नजर बनी हुई है।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 14:09 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+