For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युसूफ पठान पर लगा 5 महीने का प्रतिबंध, डोप टेस्ट में हुए थे फेल

Yusuf Pathan failed DOPING TEST, Faces BAN for 5 months | वनइंडिया हिंदी

बड़ौदा। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। वह हाल ही में समाप्त हुए रणजी क्रिकेट सीजन के दौरान डोप टेस्ट में फेल हो गए थे। इस पर कारवाई करते हुए बीसीसीआई ने उनपर मामले की पूरी जाँच होने तक 5 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है इस रणजी सीजन में उन्होंने बड़ौदा रणजी टीम की ओर से सिर्फ एक मैच खेला था जिसमें उन्होंने 4 रन बनाए थे। इस मैच के बाद उन्होंने बीमार होने के कारण टीम डॉक्टर की सलाह पर ब्रोजिट नाम की दवा का सेवन किया था। इस दवा में टेरबूटेलीन नाम का प्रतिबंधित पदार्थ सम्मिलित होता है। इसलिए इस दवा के सेवन से पहले अनुमति लेनी पड़ती है। लेकिन ना तो युसूफ ने और ना ही उनके टीम डॉक्टर ने इसकी अनुमति ली थी। खुद युसूफ को भी इसकी जानकारी नहीं थी कि वह प्रतिबंधित दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

डोप टेस्ट में फेल होने के बाद खुद बीसीसीआई ने बड़ौदा क्रिकेट संघ को यह निर्देश दिया था कि युसूफ को आगे के मैचों में ना चुना जाए। अब बीसीसीआई ने युसूफ पर यह कारवाई की है। युसूफ ने भारत के लिए अब तक 57 वनडे और 22 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने भारत के लिए अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। चूँकि ये प्रतिबंध 15 अगस्त 2017 से मान्य होगा, इसलिए यह इस साल 14 जनवरी 2018 को खत्म हो जाएगा।

Story first published: Tuesday, January 9, 2018, 14:11 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+