For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup: फैन ने महिला रिपोर्टर को फीफा लाइव के दौरान किया जबरदस्ती 'किस', देखें वीडियो

नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं। हालांकि कुछ फैंस अपनी हदों को भी पार कर रहे हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रशंसक ने तो महिला रिपोर्टर को जबरन किस कर दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। फैन ने ऐसा दुर्व्यवहार तब किया, जब रिपोर्टर अपने चैनल के लाइव कैमरे के सामने थी।

वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। ये महिला कोलंबिया की है। ये महिला एक जर्मन टीवी के लिए रूस में विश्वकप को कवर कर रही थी। तभी उनके साथ यह घटना घटी। वायरल हो रहे वीडियो में रिपोर्टर फुटबॉल स्टेडियम में व्यस्त दिख रही है। वह कैमरे के सामने खड़ी होकर मैच शुरू होने के बारे में कहती हुई दिख रही है।

इस दौरान फुटबॉल प्रशंसक रिपोर्टर के साथ अश्लील हरकतें करने लगता है और किस करके फिर चला जाता है। हालांकि रिपोर्टर ने प्रशंसक के इस व्यवहार को नजरअंदाज करते हुए अपना काम जारी रखा। महिला ने घटना को बयां करते हुए कहा, 'हम इसे रोक नहीं सकते है। लेकिन हमें आकर्षण और उत्पीड़न के बीच सीमा स्पष्ट करनी होगी।'

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 21:22 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+