For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियाई चैंपियन शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर डोप टेस्ट में फेल, छिन सकता है गोल्ड मेडल

भुवनेश्वर में हाल ही में संपन्न एशियाई चैम्पियनशिप में पीला तमगा जीतने वाली मनप्रीत प्रतिबंधित स्टिम्युलेंट डाइमेथिलबुटिलेमाइन के सेवन की दोषी पाई गई हैं।

By Vikashraj Tiwari

नई दिल्ली। एशियाई चैंपियन शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को अपना गोल्ड मेडल गंवाना पड़ सकता है। दरअसल मनप्रीत कौर डोप टेस्ट में नाकाम रही हैं अगर इनका बी नमूना भी पॉजिटिव आता है तो भारत से भुवनेश्वर में उनका जीता गोल्ड मेडल छिन जाएगा।

भुवनेश्वर में हाल ही में संपन्न एशियाई चैम्पियनशिप में पीला तमगा जीतने वाली मनप्रीत प्रतिबंधित स्टिम्युलेंट डाइमेथिलबुटिलेमाइन के सेवन की दोषी पाई गई हैं। यह टेस्ट एक से चार जून तक पटियाला में हुई फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक अधिकारियों ने किया था। भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ के एक अधिकारी ने बताया, 'मनप्रीत को जून में फेडरेशन कप के दौरान हुए टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया, उनके मूत्र के नमूने में प्रतिबंधित स्टिम्युलेंट डाइमेथिलबुटिलेमाइन पाया गया है। हमें नाडा ने मंगलवार रात इसकी सूचना दी'।

वहीं इस मामले में मनप्रीत के कोच और पति करमजीत ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पहली बार किसी खिलाड़ी को डाइमेथिलबुटिलेमाइन के सेवन का दोषी पाया गया है जो मेथिलहेक्सानामाइन स्टिम्युलेंट जैसा ही है। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 के दौरान कई खिलाड़ियों को मेथिलहेक्सानामाइन के सेवन का दोषी पाया गया था।मनप्रीत लंदन में अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन अब उसकी भागीदारी खतरे में पड़ गई है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+