For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिपः इस एक शर्त पर भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के जूनियर पहलवान अब एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय से इंडियन रेसलिंग फेडरेशन ने पाकिस्तान के दल के मूवमेंट को टूर्नामेंट स्थल तक ही सीमित रखने का वादा किया जिसके बाद मंत्रालय ने पाकिस्तानी टीम को मंजूरी दे दी है। बता दें कि फेडरेशन को डर था कि अगर पाकिस्तानी रेसलर्स को वीजा नहीं दिया गया तो विश्व संस्था यूनाईटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) उस पर जुर्माना लगा सकती है। गौरतलब हो कि पाकिस्तानी रेसलर्स 2015 एशियाई कैडेट चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाए थे क्योंकि गृह मंत्रालय ने उन्हें मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

इस बाबत फेडरेशन के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि हमें गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि पाकिस्तान के रेसलर्स भारत आकर चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं, लेकिन इसके लिये हमें अपराध शाखा से वादा करना पड़ा कि हम पाकिस्तानी रेसलर्स की जिम्मेदारी लेंगे. हमें सुनिश्चित करना होगा कि पाकिस्तानी रेसलर्स होटल और चैंपियनशिप वेन्यू के अलावा कहीं और नहीं जाएं। यह चैंपियनशिप 17-22 जुलाई तक दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में होगी। इस फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल की चैंपियनशिप में 100 महिलाओं सहित 18 देशों के 300 पहलवान भाग लेंगे जिसमें 10गोल्ड, 10 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल के लिए यह प्रतियोगिता खेली जाएगी।

Story first published: Thursday, July 12, 2018, 11:36 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+