For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : 11वें दिन का 11वां गोल्ड जीतकर स्वप्ना बर्मन ने रचा इतिहास

Asian Games 2018 : Gold Medalist Swapna Barman | Biography | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत का अब तक का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। वहीं खेल के 11वें दिन भारतीय खिलाड़ियों में टेबल टेनिस की मिक्स्ड टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता तो वहीं दुती चंद ने एक बार फिर धमाल करते हुए 200 मीटर में भी भारत को सिल्वर मेडल जिताया वहीं इससे पहले भी उन्होंने 100 मीटर की रेस में सिल्वर जीता था। हालांकि शाम ढलते ही इस दिन को यादगार बनाते हुए भारत की ओर से मेंस ट्रिपल जंप की प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने इसे सुनहरा बना दिया और इतिहास रचते हुए भारत को गोल्ड मेडल जिता दिया। वहीं लेकिन भारत ने उस वक्त इस दिन को यादगार बना दिया जब भारत ने एशियन गेम्‍स के 11वें अपना 11 गोल्‍ड मेडल जीत हासिल किया। वहीं स्‍वप्‍ना बर्मन ने भी दिन का दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।


अपरिन्‍दर के बाद स्‍वप्‍ना बर्मन ने भारत को 11वां मेडल दिलाया। स्‍वप्‍ना ने 800 मीटर की रेस को 2.21.13 में करके 808 अंक हासिल किए और इसी के साथ गोल्‍ड पर कब्‍जा जमा लिया। इसी के साथ भारत के मेडल की संख्या 54 हो चुकी है, जिसमें 11 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज शामिल हैं। बता दें कि यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा और वहीं इसमें स्वप्ना और अपरिंदर को इसका श्रेय जाता है। बता दें कि स्‍वप्‍ना ने सिर्फ मेडल ही नहीं जीता है बल्कि एशियन गेम्‍स में हेप्‍टालन में भारत का यह पहला मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास भी रच दिया। वहीं 18वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।

Story first published: Wednesday, August 29, 2018, 19:29 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+