For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इस खिलाड़ी ने रोजर फेडरर को दूसरे ग्रह का प्राणी बताने के पीछे बताई ये बड़ी वजह

रोजर फेडरर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे बाकी खिलाड़ी प्रेरणा लेते हैं। 37 साल की उम्र में भी टेनिस की दुनिया में अपने बड़े मुकाम पर कायम हैं।

नई दिल्ली। रोजर फेडरर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे बाकी खिलाड़ी प्रेरणा लेते हैं। 37 साल की उम्र में भी टेनिस की दुनिया में अपने बड़े मुकाम पर कायम इस खिलाड़ी की ये क्षमता पूरी दुनिया के खेल सितारों को प्रभावित करती है।

अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन इस्नर के मुताबिक रोजर फेडरर एक अलग ही ग्रह के खिलाड़ी हैं। ये बात 33 वर्षीय इस्नर ने तब कही जब वे पहली बार एटीपी फाइनल में प्रवेश कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस्नर भी अपनी कैरियर के अंतिम पड़ाव में चल रहे हैं और ऐसे मुकाम पर फेडरर ही उनके आदर्श हैं।

37 की उम्र में भी जबरदस्त जज्बा

इस्नर ने ये बात एक टूर्नामेंट से पहले होने वाली प्रेस कांफ्रेस में कही। उन्होंने कहा कि फेडरर ही इस समय उनके जैसे बाकी उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा के स्रोत हैं। इस्नर ने कहा, " 33 साल उम्र में मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन अब आसानी से कुछ नहीं मिलता है। समय के साथ चीजें और भी मुश्किल होती जाएंगी।"

"मेरे सामने सबसे बड़ी प्रेरणा फेडरर के रूप में मौजूद है। वे 37 साल की उम्र में भी शानदार खेल दिखा रहे हैं। वे एक अलग ही ग्रह के प्राणी हैं।"

खिताबों का शतक दूर करने से महज एक कदम दूर

उन्होंने कहा कि रोजर ने इतनी अविश्वसनीय चीजें की हैं। उनका खेल मुझे बहुत प्रोत्साहन देता है और मैं कठिन काम करने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित होता हूं। इस दौरान इस्नर ने अपने कैरियर के ऊपर बात करते हुए कहा कि वह भाग्यशाली है कि चोट के मामले में उनका कैरियर ठीक रहा है। वे बस अपने शरीर को जितना हो सके उतना फिट रखना चाहते हैं।

बता दें कि रोजर फेडरर एटीपी फाइनल्स में खिताब का शतक पूरा करने से महज एक कदम दूर हैं। उन्हें दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। फेडरर को ग्रुप लेटन हेविट में केविन एंडरसन, डोमीनिक थिएम और केई निशिकोरी के साथ रखा गया है।

Story first published: Monday, November 12, 2018, 11:37 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+