For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

छठवीं बार विश्व चैंपियन बनने पर बिग बी ने मैरी कॉम को इस खास अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली। भारत की महान मुक्केबाज मैरीकॉम ने शनिवार को देश का सर पूरी दुनिया में फक्र से ऊंचा कर दिया। मैरी कॉम ने वूमेन वर्ल्ड चैंपियनशिप में छठा गोल्ड मेडल जीतकर विश्व में इतिहास रच दिया। उन्होंने 48 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन की मुक्केबाज हन्ना ओकहोटा को मात दी। ये मुकाबला जीतकर उन्होंने अपना ऐतिहासिक छठा गोल्ड हासिल कर लिया। ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली मुक्केबाज बन गई। इसके साथ ही उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

पीएम मोदी के साथ -साथ कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी । इसकी क्रम में अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी है।उन्होंने मैरी कॉम के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। साथ ही उन्होंने मैरी कॉम द्वारा गिफ्ट किए गए बॉक्सिंग ग्लव्स की भी तस्वीर शेयर की।

View this post on Instagram

YEESSSSSSSSSS !!

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, "मैरी कॉम.....आपने हमारे देश का नाम रोशन किया है....छठवीं बार विश्व चैंपियन बनने पर बधाइयां...आपके द्वारा गिफ्ट किए गए बॉक्सिंग ग्लव्स मेरे लिए हमेशा बहुत अहम रहेंगे... वो मेरे गोल्ड मैडल हैं।"
बता दें कि एमसी मैरी कॉम ने वुमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था।उन्होंने नॉर्थ कोरिया की किम ह्यंग मी को 5-0 से मात दी थी।

Story first published: Sunday, November 25, 2018, 17:39 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+