
लग सकती है बड़ी बोली
आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में वार्नर की बड़ी बोली लग सकती है। अगले सीजन में दो टीमें आैर भाग ले रही हैं। यानी कि 10 टीमें खेलेंगी। ऐसे में कई बदलाव देखने को मिलने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वार्नर नई टीम के साथ जुड़कर बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हैदराबाद उन्हें रिटेन करने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। मैनेजमेंट पहले ही कह चुका है कि वो अब आगे की सोच रहे हैं। हालांकि वार्नर किसी भी फ्रेंचाईजी के लिए डबल रोल निभा सकते हैं। एक ओपनर के रूप में तो दूसरा बताैर कप्तान। साल 2016 में डेविड वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने खिताब भी जीता था।

हैदराबाद के लिए खूब बनाए रन
वार्नर के लिए भले ही आईपीएल 2022 खराब गया हो, लेकिन उन्होंने हैदराबाद के लिए खूब रन बनाए हैं। उन्होंने अपना आईपीएल करियर 2009 में शुरू किया था। वार्नर ने 2013 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन खेले। आईपीएल 2013 में उन्होंने 16 मैचों में 410 रन बना दिए थे। इसी कारण उन्हें 2014 में हुई नीलामी में मोटी रकम के साथ हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ लिया।वार्नर को तब हैदराबाद ने 5 करोड़ 50 लाख में खरीदा था। उन्होंने उसी सीजन में 14 मैचों में 528 रन जड़ दिए थे। इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वार्नर ने 2014 से लेकर 2020 तक खेले हर सीजन में 500 से अधिक रन बनाकर खूब नाम कमाया, लेकिन आईपीएल 2021 में वह 200 रन भी नहीं बना सके, जिस कारण हैदाराबाद ने उन्हें दरकिनार किया। हालांकि यह भी देखा जा रहा है कि नई टीमों के आने व नीलामी के चलते हो सकता है कि वार्नर ने खुद इस टीम से दूरी बनाने का फैसला लिया हो।

अबतक वार्नर का आईपीएल सफर-
2009- 163 रन
2010- 282
2011- 324
2012- 256
2013- 410
2014- 528
2015- 562
2016- 848
2017- 641
2019- 692
2020- 548
2021- 195


Click it and Unblock the Notifications
