
जाहिर किया दुख
राशिद ने भी अपने ट्विटर के माध्यम से खबर साझा की और दुख जताया। 21 वर्षीय राशिद ने निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी मां अब उनके साथ नहीं हैं। राशिद ने फेसबुक पर एक भावनात्मक संदेश भी दिया और कहा कि ये उनके और उनके परिवार के लिए मुश्किल समय है। राशिद ने कहा ''तुम मेरा घर थी मां, मेरे पास कोई घर नहीं था लेकिन तुम थी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप मेरे साथ नहीं हैं और आप हमेशा के लिए छूट जाएंगे। रेस्ट इन पीस।''

2 साल पहले गुजर गए थे पिता
राशिद की मां का निधन उनके पिता की मृत्यु के दो साल बाद हुआ। अफगान स्पिनर के पिता का दिसंबर 2018 में निधन हो गया था, जब वह एडिलेड स्ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेल रहे थे। उन्होंने अपने पिता के निधन के एक दिन बाद ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में भी मैदान में कदम रखा था।

आईपीएल में हैदराबाद टीम में है शामिल
राशिद को आईपीएल के तेरहवें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। हालांकि, COVID-19 के मद्देनजर टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, ऐसी रिपोर्टें हैं कि इसे वर्ष के अंत में आयोजित किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
