
सबसे ज्यादा निराश खुद एक खिलाड़ी होता है
हसन अली ने कहा है कि हार से सबसे ज्यादा निराश खुद एक खिलाड़ी होता है। बता दें कि पाकिस्तान के कई फैंस ने हसन अली को भारत का जासूस बताया था।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान द्वारा बनाए 174 रनों का पीछा तब किया जब मैथ्यू हेड ने एक ताबड़तोड़ पारी खेल दी। इस पारी के दौरान वेड ने एक कैच भी उछाला था जो हसन अली ने छोड़ दिया। अगर यह कैच हो जाता तो मामला पाकिस्तान के पक्ष में झुक जाता। यह बात तो मैच के बाद कई दिग्गजों ने स्वीकार की है कि यह कैच ही पाकिस्तान की जान के पीछे पड़ गया। दूसरे, हसन अली ने गेंदबाजी भी बहुत खराब की थी। उनको रन पड़ते गए जबकि विकेट एक भी हाथ नहीं लगा। उन्होंने 44 रन खर्च किए थे।
|
फैंस के लिए दिया ये संदेश-
अब तमाम तरह की आलोचना सहने के बाद हसन अली सोशल मीडिया पर वापस आए हैं और उन्होंने उस कैच को छोड़ने पर पछतावा जताया है लेकिन मजबूत वापसी का वायदा भी किया है।
हसन ट्विटर पर कहते हैं, "मुझे पता है आप सभी मेरे प्रदर्शन से निराश हैं, मैंने आपकी अपेक्षा के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया लेकिन आप मुझे ज्यादा निराश नहीं होंगे। मुझ पर पहले जैसा यकीन बनाए रखिए। मैं पाकिस्तान क्रिकेट की जितना संभव हो सके उतने ऊंचे स्तर पर सेवा करना चाहता हूं, तो मैं फिर से हार्ड वर्क पर हूं। ये मुश्किल दौर मुझे और मजबूत बनाएगा।"

फॉर्म में आने के लिए चाहिए हार्ड वर्क-
वैसे हसन अली को हार्ड वर्क की दरकार है क्योंकि वर्ल्ड कप में उन्होंने छह मैचों में पांच ही विकेट लिए थे और 9 के इकॉनमी रेट से 41.40 का औसत निकाला था। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी तेज गेंदबाजी के नए शहंशाह नजर आने लगे हैं। हैरिस राउफ ने अपनी गति से प्रभावित किया है। हसन अली कमजोर कड़ी थे। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान की बैटिंग भी शानदार थी। अब पाक को हराने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड से टकराने के लिए आज दुबई में उतरने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
