For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: ब्रैड हॉग ने बताया मैच का वो पल जब भारत ने मौका गंवा दिया

नई दिल्लीः डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड को 139 रनों का लक्ष्य देने के बाद भारत के पास जीत की कोई खास संभावना नहीं थी। केन विलियमसन और रॉस टेलर के कैच छोड़ने से उनकी आगे भी मदद नहीं मिली। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने टेलर को स्लिप पर टपका दिया, जबकि दूसरा कैच मोहम्मद शमी की गेंद पर गिरा।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैग हॉग का मानना ​​​​है कि मैच के अंतिम दिन टेलर का कैच ड्रॉप एक महत्वपूर्ण पल था। कीवी टीम को वहां से जीत के लिए अब भी 55 रन चाहिए थे। हॉग ने आगे कहा कि लक्ष्य छोटा था, लेकिन टेलर का विकेट कीवी पर दबाव बना सकता था और विलियमसन के लिए बैटिंग कठिन बना देता।

हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा, "न्यूजीलैंड का शानदार प्रदर्शन। भारत के पास टेस्ट मैच के पिछले छोर पर बने रहने और इसे जीतने के मौके थे। (चेतेश्वर) पुजारा द्वारा टेलर का कैच ड्रॉप करना (रॉस) बेहद महंगा साबित हुआ अभी भी उस स्तर पर 55 रनों की जरूरत थी। यह फाइनल का अंतिम दिन था।"

उन्होंने आगे कहा, "दबाव था। आपके पास (हेनरी) निकोलस थे, वाटलिंग घायल हो गए थे। आसपास के दबाव से कुछ भी हो सकता था। टेलर के जाने पर विलियमसन भी शॉट खेल सकते थे क्योंकि दूसरे छोर पर अनुभव की कमी थी।"

लेकिन आखिरकार, न्यूजीलैंड को आठ विकेट शेष रहते जीत का क्षण मिल गया और उसने पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीत ली। इसके साथ ही कई गलतियों और अति आत्मविश्वास के चलते भारत की दो साल की कड़ी मेहनत बेकार हो गई। खासकर टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर तैयारी करने का बेहद घटिया रवैया भारतीय टीम प्रबंधन की ओर से देखने को मिला वह हर तरह की आलोचना के काबिल है। बीसीसीआई ने अब चैम्पियनशिप हारने के बाद इंग्लैंड से फर्स्ट क्लास प्रैक्टिस मैच कराने की मांग की है। अगर यह सब तैयारियां न्यूजीलैंड की तरह पहले ही की जा चुकी होती तो शायद हमको कुछ टक्कर का मैच देखने को मिलता।

भारतीय टीम और बीसीसीआई आईपीएल के खुमार में उसी तरह से रहते हैं जैसे इंग्लैंड की टीम एशेज को लेकर रहती है। इन ट्रॉफी के चलते बाकी सब ताक पर लगा दिया जाता है। आईपीएल की टाइमिंग ऐसी थी कि अगर यह एक ही चरण में पूरा हो जाता तो टीम इंडिया को इंग्लैंड में पहले कुछ प्रोग्राम करने का मौका ही नहीं मिलता। कोविड के चलते आईपीएल पहले ही सस्पेंड हो गया लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने तब भी पूरा मई भारत में ही गुजारा।

Story first published: Sunday, June 27, 2021, 10:50 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+