For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Hockey World Cup 2018: उद्घाटन से पहले सीएम नवीन पटनायक ने जो किया वो आपका दिल छू लेगा

नई दिल्ली। भारत में आयोजित हो रहे 14वें हॉकी विश्व कप के लिए टिकटों की ब्रिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी। विश्व कप के जश्न से जुड़े समारोह 28 नवंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम पर आयोजित किये जायेंगे। विश्व कप की शुरुआत 28 नवम्बर को होगी और टूर्नामेंट 16 दिसंबर तक चलेगा। हॉकी विश्व कप से पहल ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरूष हॉकी विश्व कप के लिए जो किया वह दिल जीतने वाला काम है। दरअसल 27 नवंबर को होने वाले उदघाटन समारोह का पहला टिकट खुद सीएम नवीन पटनायक ने खरीदा।

इसके लिये उन्होंने 500 रूपये का भुगतान किया।हॉकी इंडिया की सीईओ इलेना नोर्मन ने उदघाटन समारोह का टिकट पटनायक को सौंपा जो भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा। दूसरा समारोह 28 नवंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा।मुख्यमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार पटनायक ने टिकट के लिये 500 रूपये का भुगतान किया।सूत्रों ने कहा कि भुवनेश्वर में होने वाले उदघाटन समारोह के 10,500 टिकट जबकि 28 नवंबर को होने वाले समारोह के 30,000 टिकट बिकने की संभावना है।

बता दें कि ओडिसा हॉकी का नया गढ़ बन रहा है। भुवनेश्वर में चैम्पियंस ट्राफी (2014) , एफआईएच विश्व लीग फाइनल्स (2017) के बाद अब 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हॉकी के लिए काफी प्रमुखता से कदम उठा रहे हैं। इस आयोजन से पहले उन्होंने पीएम मोदी को एक खत भी लिखा था। जिसमें उन्होंने हॉकी को आधिकारी तौर पर रॉष्ट्रीय खेल घोषित करने की घोषणा करने का आग्रह किया था।

इस तरह किया आग्रहः नवीन पटनायक ने अपने पत्र में लिखा कि- जैसा कि आप सर जानते हैं, अगले विश्व कप हॉकी इस साल नवंबर में ओडिशा में आयोजित की जाएगी, लेकिन तैयारी की समीक्षा करते समय, मैं यह जानकर आश्चर्यचकित हुआ कि हॉकी राष्ट्रीय खेल के रूप में लोकप्रिय तो है, लेकिन वास्तव में हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में इसे कभी भी पहचान नहीं मिली।

उन्होंने आगे लिखा कि इसलिए मुझे यकीन है कि आप हमारे देश के करोड़ों प्यार करने वाले प्रशंसकों से सहमत होंगे - कि हॉकी वास्तव में हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में पहचान बनने का हकदार है।टनायक ने कहा- यह महान हॉकी खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा जिन्होंने हमारे देश को गर्व करने का मौका दिया है। गौरतलब हो कि हॉकी ऐतिहासिक खेल रहा है जिसने आठ ओलंपिक स्वर्णों के साथ भारत को सबसे अधिक सम्मान दिया है।

Story first published: Tuesday, November 20, 2018, 10:03 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+