
इसराइल और विवाद:
साल 1974 में एशियाई खेलों का आयोजन ईरान में हुआ था।उस वर्ष इसराइल का एशियाई खेलों में विवाद गहराया। खेलों में 25 देश शामिल तो हुए लेकिन इसराइल को खेलने वाले देशों की लिस्ट बाहर कर दिया। जब यह विवाद गहराने लगा तो सुरक्षा कारण का हवाला देकर मामले को ठंडा करने की कोशिश की गई लेकिन बाद में इसराइल खुद एशियाई खेलों से बाहर हो गया।

भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:
साल 1951 भारत के लिए एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले सालों में से एक है। भारत ने 15 गोल्ड मैडल के साथ कुल 51 मैडल अपने नाम किए थे।

भारतीय फुटबॅाल टीम ने जीता था गोल्ड:
1951 में भारतीय फुटबॅाल टीम ने सैलन मन्ना की अगुवाई में फाइनल में ईरान को मात देकर पहली बार आजाद भारत के लिए पहली बार हमारी फुटबॅाल टीम ने कोई पदक जीता था।

83 एशियाई रिकॉर्ड टूटे और तीन विश्व रिकॉर्ड:
दसवें एशियाई खेल 20 सितंबर से पाँच अक्तूबर 1986 के बीच दक्षिण कोरिया के सोल में आयोजित किए गए। 27 देशों के 4839 एथलीट्स शामिल हुए और कुल 25 स्पर्धाओं में पदक बाँटे गए।इन खेलों में 83 एशियाई रिकॉर्ड और तीन विश्व रिकॉर्ड टूटे। पीटी उषा इन खेलों की स्टार एथलीट थी जिन्होंने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

कुवैत पर इराक का हमला:
11वें एशिय गेम्स का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग में हुआ था।चीन के लिए यह पहली बार खेल का इतना बड़ा आयोजन था। कुवैत पर इराकी हमले में एशियाई ओलंपिक परिषद के प्रमुख शेख फहद अल-सबा भी मारे गए थे। हमले में उनकी मौत ग्यारहवें एशियाड में चर्चा का बड़ा विषय रहा था।


Click it and Unblock the Notifications
