For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashish Nehra Retirement: भारतीय बॉलरों में सबसे लंबा करियर आशीष नेहरा का

नई दिल्ली। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में होगा, इस मैच से ज्यादा चर्चा इस बात की है ये मैच भारत के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा इसलिए पूरी भारतीय टीम की कोशिश होगी कि ये मैच जीतकर वो नेहरा की शानदार विदाई करें। 38 साल के नेहरा ने साबित कर दिया कि उम्र इंसान की खुराफाती उपज है, अगर वो उस उपज पर ध्यान ना दें तो वो दिल-दिमाग से ता-उम्र जवान रह सकता है और यही बहुत बड़ी वजह रही कि बहुत सारी चोटों से जुझते हुए नेहरा ने 20 साल क्रिकेट खेली है।

आज मैदान पर उतरते ही नेहरा भारतीय गेंदबाजों में सबसे लंबे इंटरनेशनल करियर का रिकॉर्ड बना लेंगे और सचिन के बाद ही नेहरा ही ऐसे इंडियन खिलाड़ी हैं जो कि अपने घरेलू मैदान पर अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं। यही नहीं नेहरा टीम में रहते हुए संन्यास ले रहे हैं। नेहरा ने रिटायरमेंट लेने से पहले कहा था कि वो अपने जीवन के बीस साल जीवन में कभी नहीं भूल सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि उनके आने वाले 20 साल ऐसे ही बेहतरीन होंगे।

एक नजर नेहरा के रिकार्ड पर ...

  • नेहरा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 18 साल, 8 महीने, 9 दिन तक चला।
  • उनका करियर कुल 6826 दिन का रहा।
  • इस मामले में उन्होंने पूर्व स्पिनर एस वेंकटराघवन का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • वेंकटराघवन का करियर 6784 दिन का रहा था।
  • नेहरा के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम हरभजन सिंह का है। उनका करियर अभी 17 साल 348 दिन का रहा है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 3 मार्च, 2016 को खेला था।
  • भारतीयों में नेहरा से लंबाकरियर सिर्फ सचिन (8760 दिन) और लाला अमरनाथ (6935 दिन) का रहा है।
  • नेहरा अपने क्रिकेट करियर में 7 कप्तानों के साथ खेले।
  • इनमें मो. अजहरुद्दीन, गांगुली, द्रविड़, कुंबले, सहवाग, धोनी और विराट शामिल हैं।
  • नेहरा ने साल 1999 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसके बाद से अब तक नेहरा 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।

Read Also:20 साल के शानदार करियर में नेहरा को इस बात का मलाल...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+