For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CPL 2020: महज 27 गेंद में मैच जीत फाइनल में सेंट लूसिया, IPL का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज में जारी कैरेबियन प्रीमियर लीग अपने आखिरी चरण पर है। इस लीग का फाइनल मैच 10 सितंबर को खेला जायेगा जिसके लिये दोनों टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। जहां पहले सेमीफाइनल मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में सेंट लूसिया जूक्स की टीम ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 10 विकेट से हराते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इस मैच के दौरान न सिर्फ शानदार खेल देखने को मिला बल्कि सीपीएल के इस मैच में इंडियंन प्रीमियर लीग का 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है।

और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के लिये बुरी खबर, शुरुआती मैचोंं से बाहर हो सकते हैंं बेन स्टोक्स

उल्लेखनीय है कि आईपीएल को शुरु होने में अभी भी कुछ दिन बाकी है लेकिन इस लीग में भाग लेने वाले कई सारे खिलाड़ी कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनते हैं। इस दौरान आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से बनाये गये 12 साल पुराने रिकॉर्ड को सेंट लूसिया जूक्स की टीम ने तोड़ दिया है।

और पढ़ें: IPL 2020: रवि बिश्नोई ने बताया पंजाब के लिये धमाल मचाने का प्लान, कुंबले के अनुभव से मिलेगी मदद

सीपीएल में टूटा आईपीएल का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

सीपीएल में टूटा आईपीएल का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

सीपीएल 2020 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सेंट लूसिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम के खिलाफ महज 27 गेंद में जीत हासिल की। इस दौरान उसके पास अपने 10 विकेट और 93 गेंद बाकी थी जो कि फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग के इतिहास में हासिल की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के नाम था, जिसने साल 2008 में खेले गये आईपीएल के पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने 68 रन के लक्ष्‍य को 87 गेंद पहले ही हासिल कर लिया था।

अमेजन वॉरियर्स की टीम के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अमेजन वॉरियर्स की टीम के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

वहीं कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेले गये इस दूसरे सेमीफाइनल मैच में गुयाना की टीम ने अपने नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड कर लिया है। गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए महज 55 रन ही बना सकी और 13.4 ओवर में पूरी टीम ऑल आउट हो गई। यह किसी भी फ्रैंचाइजी आधारित टी20 लीग के नॉकआउट मैच में बनाया गया दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। वहीं इस फेहरिस्त में पहले न्‍यूनतम स्‍कोर का रिकॉर्ड टाइटंस के नाम हैं, जो कि साल 2004 में साउथ अफ्रीका प्रो20 सीरीज में ईगल्‍स के खिलाफ 47 रन ही बना पाई थी।

लूसिया के गेंदबाजों के आगे गयाना की पूरी टीम ने घुटने टेक दिए। सिर्फ चंद्रपॉल हेमराज ही गयाना की तरफ से सर्वाधिक 25 रन बना पाए। उनके अलावा कोई भी बल्‍लेबाज 11 रन से अधिक नहीं बना पाया।

रहकीम की आतिशी पारी से जीता सेंट लूसिया

रहकीम की आतिशी पारी से जीता सेंट लूसिया

56 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी लूसिया के लिये क्रिकेट इतिहास के सबसे वजनी क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन जड़े और टीम को महज 4.3 ओवर में ही 10 विकेट हाथ में रहते हुए जीत दिलाई। वहीं देयाल ने भी 10 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाये। उन्हें टीम में उनके हरफनमौला प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

सेंट लूसिया के लिये स्‍कॉट, रॉस्‍टन चेस, जहीर खान और मार्क देयाल ने दो -दो विकेट लिए, जबकि मोहम्‍मद नबी और ग्‍लेन को एक- एक सफलता मिली।

Story first published: Wednesday, September 9, 2020, 15:53 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+