For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस बार ईद नहीं मनायेंगे सरफराज खान, प्रवासी मजदूरों के लिये कर रहे खास काम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में से एक रणजी ट्रॉफी के सीजन 2019-20 में एक खिलाड़ी के बल्ले ने जमकर शोर मचाया। इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के 9 मैचों में 154.67 की औसत से 928 रन बनाने का कारनामा किया था। हम बात कर रहे हैं घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिये खेलने वाले सरफराज खान की जिन्होंने इस साल यूपी के खिलाफ पहले नाबाद तिहरा शतक लगाया और फिर अगले मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ नाबाद 226 रन बनाकर फैन्स की वाहवाही लूटी थी। देश भर में कोरोना वायरस महामारी के चलते पैदा हुए संकट के बीच सरफराज खान ने साफ किया है कि इस बार वो और उनका परिवार ईद नहीं मनायेंगे और इस मौके पर करने वाली खरीदारी की जगह कोरोना से जूझ रहे लोगों और प्रवासी मजदूरों की सहायता करेंगे।

और पढ़ें: अश्विन ने बताया कैसे गिरते करियर के दौरान भी धोनी ने किया था सपॉर्ट

उन्होंने कहा, 'हम इस बार ईद नहीं मनाएंगे। ईद पर नए कपड़े और सामान खरीदने के लिए हम जो पैसा खर्च करते थे, वह इस बार जरूरतमंदों की मदद पर खर्च किया जाएगा। हम उन सभी से आग्रह करते हैं जो आर्थिक रूप से ठीक हैं, वह इस समय दूसरों की मदद के लिए आगे आए।'

और पढ़ें: क्या BCCI भी होने लगा है कंगाल, देर से मिल रहा प्लेयर्स को पैसा, 14 साल बाद मिली पेंशन

प्रवासी मजदूरों के लिये खाने का इंतजाम कर रहे हैं सरफराज खान

प्रवासी मजदूरों के लिये खाने का इंतजाम कर रहे हैं सरफराज खान

लॉकडाउन के चलते सरफराज खान अपने पैतृक गांव में ही फंसे हुए हैं। हाल ही में सरफराज खान की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वो छोटे भाई मुशीर और पिता (कोच नौशाद) के साथ प्रवासी मजदूरों को खाने के पैकेट बांटते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा,'हम लोगों को भोजन और पानी की बोतलें वितरित कर रहे हैं, क्योंकि इतने सारे लोग कोरोनोवायरस के डर के कारण अपने गाँव लौट रहे हैं। वे भूखे-प्यासे हैं, और इतने दिनों से यात्रा कर रहे हैं। हम रमजान के दौरान भी भूखे रहते हैं, इसलिए हमारे पास भोजन और पानी के मूल्य के बारे में एक विचार है। हमने इस बार ईद नहीं मनाने का फैसला किया है। हम इस बार कपड़े, जूते या कुछ भी नया नहीं खरीदेंगे. हम इसके बजाय इन प्रवासी लोगों की मदद करेंगे।'

सरफराज ने की लोगों से मदद अपील

सरफराज ने की लोगों से मदद अपील

सरफराज खान ने लोगों से भी मदद करने की अपील करते हुए कहा कि हमसे जितना हो रहा है हम कर रहे हैं, आप भी अपने हिसाब से जरूरतमंदों की मदद करें।

उन्होंने कहा, 'हमसे जितना बन पड़ रहा है हम कर रहे हैं। कुछ लोग हैं, जिनका हमारे पास कॉल आया था कि आप से सीखकर हम लोगों ने भी मदद का अभियान शुरू किया है। यह अच्छी बात है। मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे भी आगे आएं और इस नेक काम में मदद करें।'

लॉकडाउन में भी जारी है प्रैक्टिस

लॉकडाउन में भी जारी है प्रैक्टिस

गौरतलब है कि सरफराज खान आईपीएल में अब तक आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 33 मैचों में शिरकत की 27.20 की औसत से 408 रन बनाये हैं। वह भारतीय टीम की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए भी खेल चुके है और रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में उनका बल्ला जमकर बोला था।

सरफराज अपनी इस फॉर्म को आगे जारी रखने के लिये लॉकडाउन के दौरान भी काफी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस प्रैक्टिस में सरफराज की मदद उनके पिता कर रहे हैं जो कि छत पर उन्हें बल्लेबाजी का अभ्यास करा रहे हैं। हाल ही में उनकी प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Story first published: Sunday, May 17, 2020, 15:17 [IST]
Other articles published on May 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+