For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs SRH: डेविड वॉर्नर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, 3 बदलाव के साथ उतरे धोनी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 14वां मैच आज दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार 2 मैचों में हार के बाद 6 दिन के ब्रेक से लौट रही है। ऐसे में जहां हैदराबाद की टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं पर एमएस धोनी चाहेंगे कि उनकी टीम ब्रेक के बाद हार के सिलसिले पर भी ब्रेक लगाये।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आयेगी। वहीं इस मैच में सीएसके के लिये अच्छी चीज यह रही कि उसके दो खिलाड़ी अंबति रायडु और ड्वेन ब्रावो चोट से ऊबरकर कर मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

और पढ़ें: MI vs KXIP: 17 चौके, 10 छक्के लगा मुंबई ने बनाये 191 रन, नाम किये कई रिकॉर्ड

वहीं सीएसके की टीम ने आज के मैच के लिये 3 बदलाव किये हैं और अंबति रायडु के लिये मुरली विजय को और ड्वेन ब्रावो के लिये जोश हेजलवुड और शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आज के मैच में विनिंग टीम के साथ उतरने का फैसला करते हुए पिछले मैच की तुलना मेें कोई बदलाव नहीं किया है।

टॉस जीतने के बाद धोनी ने कहा,' आज के मैच में हम भी पहले बल्लेबाजी करने के बारे में सोच रहे थे लेकिन हम एक बैलेंस टीम के साथ उतरे हैं, जिसके चलते हमें जो भी करना पड़े हम उसके लिये तैयार है।'

और पढ़ें: MI vs KXIP: अबुधाबी में दिखा रोहित शर्मा के 2 साल पहले विकेट का एक्शन रिप्ले, वायरल हो रहा वीडियो

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल में खेले गये अब तक मैचों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 9 जीत के साथ आगे है जबकि हैदराबाद की टीम को महज 3 बार ही जीत मिली है।

सीएसके की प्लेइंग XI: अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसी, शेन वाटसन, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, सैम करन, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, पीयूष चावला, शार्दुल ठाकुर।

सनराइजर्स हैदराबाद की XI: डेविड वॉर्नर, जोनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमरा, टी नटराजन, खलील अहमद।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 19:10 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+