For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साहा के करियर से खिलवाड़ कर रहा है भारतीय टीम मैनेजमेंट, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा आरोप

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाजी की भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा को न्यूजीलैंड दौरे पर प्लेइंग इलेवन में शामिल न किये जाने पर भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं उन्होंने साफ किया है कि ऋद्धिमान साहा के साथ भारतीय टीम मैनेजमेंट के व्यव्हार से वह नाखुश हैं। ऋद्धिमान साहा भारतीय टीम के लिये सिर्फ टेस्ट मैचों में विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं ऐसे में उन्हें टेस्ट टीम में बतौर विकेटकीपर खिलाना लगभग तय माना जाता है लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने साहा की जगह ऋषभ पंत को दोनों मैच में खेलने का मौका दिया।

और पढ़ें: Ranji Trophy: जयदेव उनादकट ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, बंगाल से फाइनल में भिड़ेगा सौराष्ट्र

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए संदीप पाटिल ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर नाराजगी जताते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट में अच्छी विकेटकीपिंग के बाद भी टीम मैनेजमेंट ऋद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत को मौका दे रहा है। यह उसके करियर के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।

और पढ़ें: Women's T20 World Cup: 5 खिलाड़ी जिनके दम पर पहली बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

साहा के करियर से खेल रहा है टीम मैनेजमेंट

साहा के करियर से खेल रहा है टीम मैनेजमेंट

संदीप पाटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में साहा को शामिल न किये जाने को लेकर कहा कि पंत ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, बावजूद इसके मैनेजमेंट इस मसले को हल कर रहा है वह खौफनाक है।

पाटिल ने कहा, 'आप ऋषभ पंत को प्रमोट कर रहे हैं, लेकिन ऋद्धिमान साहा के करियर से खेल रहे हैं। साहा बढ़िया बल्लेबाज हैं, लेकिन प्रबंधन विदेशी पिचों पर उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहा।'

विकेट कीपर के रूप में साहा पहली पसंद

विकेट कीपर के रूप में साहा पहली पसंद

संदीप पाटिल ने विराट कोहली के बल्लेबाजी के तर्क पर जवाब देते हुए कहा कि जब तक आप किसी खिलाड़ी को मौका नहीं देंगे तो कैसे उससे रन बनाने की उम्मीद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'एक विकेटकीपर के रूप में साहा मेरी पहली पसंद हैं। क्योंकि इसके लिए अनुभव चाहिए और साहा के पास वह है। साहा ने हमेशा टीम को संकट से निकाला है। तब आप उन्हें बल्लेबाजी का विश्वास क्यों नहीं दे रहे। मैं जानता हूं कि साहा सक्षम हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जब उन्होंने शतक लगाया तो मैं वहां मौजूद था।'

पंत को मिल चुके हैं पर्याप्त मौके

पंत को मिल चुके हैं पर्याप्त मौके

टेस्ट सीरीज में कीवी टीम के हाथों सूपड़ा साफ होने के बाद खुद कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि ऋषभ पंत को पर्याप्त मौके मिल चुके हैं लेकिन मैनेजमेंट अभी दूसरे युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में जब पूरी टीम की बल्लेबाजी विफल रही है तो सिर्फ पंत को ही दोष नहीं दे सकते।

कोहली ने कहा, 'आपको सही समय चुनना होगा जब आप किसी और को मौका देना चाहेंगे। यदि आप जल्दी ही खिलाड़ियों पर भरोसा खो देंगे तो उनका आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाएगा। सामूहिक रूप से हम सभी ने परफोर्म नहीं किया। इसलिए सिर्फ ऋषभ पंत को दोष नहीं दिया जा सकता।'

Story first published: Friday, March 6, 2020, 11:12 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+