For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नतासा से सगाई के बाद फैंस ने किया हार्दिक पांड्या को बुरी तरह ट्रोल

नई दिल्ली: नए साल पर भारतीय क्रिकेटर एक नया ट्रेंड भी लेकर आए हैं जिसमें वे अपनी पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिता रहे हैं या फिर एक नए रिश्ते को दुनिया के सामने ला रहे हैं। कप्तान कोहली ने इसकी शुरुआत अनुष्का के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिताकर की थी। केएल राहुल के भी आथिया शेट्टी के साथ कहीं नए साल मनाने की खबरें आई। पंत ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ बर्फ के बीच नए साल बिताया तो हार्दिक पांड्या ने सबको चौंकाकर अपनी सगाई की ही घोषणा कर दी।

फैंस ने शर्मनाक अंदाज में पांड्या को किया ट्रोल

फैंस ने शर्मनाक अंदाज में पांड्या को किया ट्रोल

मजाकिया क्रिकेटर के तौर पर प्रसिद्ध पांड्या और नतासा काफी समय से खबरों में थे और अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते थे। हालांकि, दोनों ने इसे सफलतापूर्वक कवर किया और कभी भी आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं बताया। पांड्या ने साल की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले प्रेमिका नतासा स्टेनकोविक के सामने सगाई का प्रस्ताव रखा था जिसको नताशा ने स्वीकार कर लिया। दोनों ने बाद में इंस्टाग्राम पर इसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी डाले। लेकिन ऐसा लगता है कई क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को पांड्या का यह अंदाज ज्यादा भाया नहीं है और उन्होंने नताशा के साथ उनकी सगाई पर इस स्टार ऑलराउंडर को ट्रोल कर दिया है।

लड़कियों को यूजर ने दी सलाह-

क्रिकेटर द्वारा अपने जीवन के खुशनुमा पलों को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करने के बाद, भारतीय प्रशंसकों ने पांड्या को शर्मनाक तरीके से ट्रोल किया। किसी ने लिखा है हम बदसूरत नहीं केवल गरीब हैं, इसलिए उम्मीद ना छोड़ों तो किसी ने विराट कोहली की मीम बनाकर सरप्राइज होते हुए दिखाया है। कोई कहता है कि लड़के भी 16 सोमवार का व्रत रखते हैं। तो वहीं एक यूजर ने तो लड़कियों की पसंद पर ही सवाल उठाते हुए पोस्ट कर डाली जिसमें विभिन्न क्रिकटरों की पत्नियां भी शामिल हैं। यूजर के मुताबिक लड़कियों को मां-बाप के हिसाब से ही शादी करनी चाहिए क्योंकि वे अपने लिए गलत लड़के चुन लेती हैं।

नए साल पर ईशा नेगी के साथ दिखा ऋषभ पंत का रोमांटिक अंदाज, देखें तस्वीरें

'लंगूर के हाथों अंगूर क्लब' में डाला पांड्या को

'लंगूर के हाथों अंगूर क्लब' में डाला पांड्या को

इतना हीं नहीं हार्दिक पांड्या को लंगूर के हाथों अंगूर भी बताया गया है। तो वहीं एक यूजर ने ओरियो के बिस्कुट के साथ हार्दिक-नतासा की जोड़ी की तुलना करते हुए मामला करीबी बताया है।

किसी ने ओरियो बिस्कुट के साथ की तुलना

किसी ने ओरियो बिस्कुट के साथ की तुलना

भारतीय क्रिकेटर को उनकी स्किन कॉम्प्लेक्शन और उनकी मंगेतर का मजाक उड़ाने के लिए फैंस ने ट्विटर पर और भी कई मीम चलाए। कुछ लोगों ने पांड्या के पुराने दिनों के फोटो को पोस्ट करके और उस पर अपमानजनक मीम बनाकर पांड्या का मजाक उड़ाया। जबकि अन्य लोग नतासा पर कटाक्ष कर रहे थे, उनका कहना था कि वह क्रिकेटर के साथ केवल नाम और उनकी शान के लिए हैं।

45 मिनट, 39 गेंदों में खुला स्मिथ का खाता, खड़े होकर बजी स्टेडियम में तालियां, VIDEO

Story first published: Friday, January 3, 2020, 13:49 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+