For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेपक की पिच पर सवाल उठाने वालों को अश्विन ने जवाब दे दिया है- एंड्रयू फ्लिनटॉफ

India vs England: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पिच को लेकर कई क्रिकेट के दिग्गजों ने सवाल खड़ा किया है। मार्क वा ने इस पिच को टेस्ट क्रिकेट के लिए खराब बताते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट के लिए ऐसी पिच कतई स्वीकार नहीं है। ऐसे में पिच को लेकर उठ रहे सवालों पर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने जवाब दिया है। फ्लिंटॉफ ने ट्वीट करके रविचंद्रन अश्विन की पारी का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि रविचंद्रन अश्विन ने पिचल को लेकर उठ रहे सभी सवालों का जवाब दे दिया है।

फ्लिंटॉफ के अलावा सुनील गावस्कर ने भी अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि अगर टर्निंग पिच पर आप गेंद को आगे बढ़कर या क्रीज में पीछे जाकर बल्लेबाजी करते हैं तो आप टर्न का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं और ये अश्विन ने करके दिखाया है। बता दें कि अश्विन ने इस मैच में ना सिर्फ छह विकेट हासिल किए बल्कि 106 रन की शतकीय पारी खेली है। इस पारी में अश्विन ने 148 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और एक छक्का लगाया।

बता दें कि इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 134 रन बना सकी और टीम के सात खिलाड़ी दहाई के आंकड़ो को भी नहीं छू सके। वहीं दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की टीम ने महज 53 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और डॉमिनिक सिबली पवेलियन लौट गए। बर्न्स ने सिर्फ 25 रन बनाए और अश्विन ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। जबकि सिबली 3 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद बतौर नाइट वॉचमैन की भूमिका निभाने आए जैक लीच खाता खोले बिना अक्षर पटेल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

इंग्लैंड को इस मैच को बचाने के लिए दो दिन तक बल्लेबाजी करनी है और जीतने के लिए अभी भी 429 रन बनाने हैं, वहीं भारत को दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के लिए 180 ओवर में यानि दो दिन में 7 विकेट हासिल करने हैं। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत पहला टेस्ट मैच हार चुका है और इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे हैं। लिहाजा भारत की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी के साथ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अहमदाबाद जाना चाहेगी।

इसे भी पढ़ें- आर अश्विन की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, बोले-उन्होंने जो कहा वो करके दिखाया

Story first published: Monday, February 15, 2021, 18:25 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+