
विश्व कप से पहले 'चैंपियन' बना ऑस्ट्रेलिया-
यह हार कितनी बड़ी थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली बार लगातार तीन मैचों में हार का मुंह इससे पहले नवंबर 2009 में देखना पड़ा था। गौरतलब है कि कंगारूओं के खिलाफ ताजा सीरीज में भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर शानदार आगाज दिया था। उसके बाद कंगारूओं ने गजब का जीवट दिखाते हुए सीरीज के बाकी बचे तीनों मैच जीतकर भारत को उसके ही घर में 3-2 की हार का कड़वा स्वाद चखा दिया है।

कोहली की कप्तानी पर लगा पहला 'दाग'
भारतीय टीम सीरीज के अंतिम तीनों मैच में ऑल-आउट हो गई थी। इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसे तीन बार ऑल-आउट 2012 में हुई थी। तब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर त्रिकोणीय सीरीज खेली गई थी। इसके अलावा यह कोहली की बतौर कप्तान भारत की धरती पर पहली सीरीज हार भी है। यहीं नहीं, यह कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की लगातार तीन वनडे मैचों में पहली हार भी है।
'हिटमैन' रोहित ने दिल्ली ODI में बड़ा रिकॉर्ड बनाकर तेंदुलकर और लारा को पछाड़ा

मैदान के साथ कागजों में भी बड़ी जीत-
भारत ने इससे पहले घर में सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी थी। तब अक्टूबर 2015 में अफ्रीकी टीम ने भारत को 3-2 से ही मात दे थी। आपको यह भी बता दें कि क्रिकेट में ऐसे मौके ज्यादा बार नहीं आए हैं जब किसी टीम ने 2-0 से पिछड़ने के बाद सीरीज में जीत हासिल की हो। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी ही जीत दर्ज की थी। वहीं, भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने भी एक बार ऐसा कारनामा 2005 में किया है।


Click it and Unblock the Notifications
